अर्जेंटीना और इंग्लैंड के खिलाड़ी आपस में भिड़े:रेफरी ने प्लेयर्स को अलग किया; दूसरे सेमीफाइनल में 27वें मिनट तक स्कोर 0-0

फुटबॉल वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे मिनट में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। 27वें मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। स्कोर 0-0 से बराबर है। इंग्लैंड के मिडफील्डर इलियट एंडरसन अर्जेंटीना के खिलाड़ी से टक्कर के बाद मैदान पर गिर गए। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि रेफरी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी इस वर्ल्ड कप में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। मुकाबले में एक गोल करते ही वह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर बन जाएंगे। प्लेयर्स आपस में भिड़े, 3 फोटोज… दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11 इंग्लैंड: जॉर्डन पिकफोर्ड, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, रीस जेम्स, जेड स्पेंस, डेक्लन राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंघम, मॉर्गन रोजर्स, हैरी केन (कप्तान), एंथनी गॉर्डन। अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, निकोलस टैगलियाफिको, लिसांड्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, नाहुएल मोलिना, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज, जुलियानो सिमियोने। वर्ल्ड कप में छठी बार आमने-सामने दोनों टीमों के बीच अब तक 14 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें इंग्लैंड ने 6, जबकि अर्जेंटीना ने 3 मैच जीते हैं। 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में यह दोनों टीमों की छठी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए पांच मुकाबलों में इंग्लैंड ने 3 और अर्जेंटीना ने 2 मैच जीते हैं। अर्जेंटीना ने सभी मुकाबले जीते अर्जेंटीना ने इस टूर्नामेंट में सभी 6 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने अल्जीरिया को 3-0, ऑस्ट्रिया को 2-0 और जॉर्डन को 3-1 से हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में काबो वर्डे को 3-2 से मात दी। फिर राउंड ऑफ 16 में मिस्र को 3-2 और क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया। अगर अर्जेंटीना जीता तो… इस मुकाबले में जीत के साथ ही अर्जेंटीना सातवीं बार फाइनल में पहुंच जाएगा। इससे पहले टीम ने 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीता था। वहीं 1930, 1990 और 2014 में टीम रनर-अप रही थी। इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को हराया था इंग्लैंड ने इस वर्ल्ड कप में 6 मुकाबले खेले हैं। टीम ने 5 मैच जीते, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा था। ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 और पनामा को 2-0 से हराया। घाना के खिलाफ मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। इसके बाद राउंड ऑफ 32 में टीम ने कांगो डीआर को 2-1 और राउंड ऑफ 16 में मैक्सिको को 3-2 से हराया। फिर क्वार्टर फाइनल में अर्लिंग हालैंड की नॉर्वे को 2-1 से हराया। अगर इंग्लैंड जीता तो… अगर इंग्लैंड यह मुकाबला जीतता है, तो वह 60 साल बाद वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगा। इससे पहले टीम 1966 में फाइनल पहुंची थी। तब टीम ने इकलौती बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

More From Author

महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत:रोपा लगाकर लौटते समय हादसा, 20 से 25 महिलाएं सवार थीं, 3 की गंभीर

गडकरी बोले- 2004 से पेट्रोल में एथेनॉल मिल रहा:गाड़ियों को नुकसान का कोई सबूत नहीं, माइलेज सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर निर्भर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *