अमेरिका में विमान के इंजन में आग लगी, वीडियो:प्लेन में 176 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे; विंग पर बाहर निकले, सभी सुरक्षित

अमेरिका के डेनवर में गुरुवार को अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान के इंजन में आग लग गई। विमान डेनवर के एयरपोर्ट पर खड़ा था। आग लगने से विमान में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों को विमान के विंग पर उतरना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 1006 में 172 यात्री सवार थे। एयरलाइन के मुताबिक यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को गेट पर ही बाहर निकाल लिया गया। विमान ने कोलोराडो स्प्रिंग्स से डलास-फोर्ट वर्थ के लिए उड़ान भरी थी। अमेरिकन एयरलाइंस का ये विमान बोइंग 737-800 है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। एयरलाइन ने आग पर जल्द काबू पाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी का धन्यवाद किया। पूरा वीडियो यहां देखिए….. प्लेन के विंग पर खड़े नजर आए यात्री

More From Author

₹15,000 करोड़ का IPO लाएगी LG इंडिया:सेबी ने ड्राफ्ट पेपर्स को अप्रूवल दिया; देश के टॉप-5 सबसे बड़े इश्यू में से एक होगा

सरकारी नौकरी:नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 1765 पदों पर निकली भर्ती; इंजीनियर्स को मौका, बिना एग्जाम के सिलेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *