अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 4 की मौत:9 से ज्यादा घायल; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

अमेरिका में टेक्सास के मिडलैंड शहर में एक सिरफिरे युवक की फायरिंग में 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। वारदात के करीब दो घंटे बाद तक हमलावर बंदूकधारी एक जगह छिपा रहा और पुलिस से उसकी मुठभेड़ चलती रही, जिसे काबू करने के लिए रोबोट्स तक की मदद ली गई। इसके बाद मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। टेक्सास के पुलिस अधिकारी ने कहा- हमें सुबह करीब 8 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। कॉल के बाद ही तुरंत ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद स्वाट और अन्य एजेंसियां भी वहां पहुंचीं। सुरक्षाबलों और आरोपी के बीच में सीधी फायरिंग शुरू हो गई और आरोपी को मार गिराया गया। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… इस घटना के बाद मिडलेंड शहर की मेयर लोरी ब्लांग ने भी लोगों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गोलीबारी की जगह पर अभी सुरक्षाकर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी मैं लोगों से अपील करती हूं कि वह उस इलाके में जाने से बचें। ब्लांग के इस पोस्ट के बाद मिडलैंड पुलिस ने भी फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के मारे जाने की भी पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि अभी तक इस हमले का उद्देश्य सामने नहीं आया है। पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। 6 साल पहले भी हुई थी ऐसी वारदात मिडलैंड में करीब 6 साल पहले भी यहां ऐसी ही एक घटना हुई थी। नौकरी से निकाले गए एक तेल कर्मचारी ने सड़क पर गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 7 लोगों की हत्या कर दी थी और दो दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। —————-
ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका की सैन डिएगो मस्जिद में गोलीबारी, 5 की मौत:इनमें एक गार्ड और 2 संदिग्ध; धार्मिक नफरत से जुड़े हमले की आशंका अमेरिका के सैन डिएगो स्थित मस्जिद में सोमवार को गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सिक्योरिटी गार्ड और दो संदिग्ध शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों संदिग्ध किशोर थे। एक की उम्र 17 साल और दूसरे की 19 साल थी। दोनों के शव मस्जिद के पास एक वाहन में मिले। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

खबर हटके- गोल-गोल चक्कर काट रही गाय की पूजा:ट्रेन लेट लेकिन युवक पर लगा ₹500 का जुर्माना; ज्यादा काम करने पर बॉस ने डांटा

बैलाडीला में फिर घोटाला:57 वैगनों की मालगाड़ी में जोड़े 2 अवैध वैगन और पार किया करोड़ों का लोहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *