अभिषेक बनर्जी को टोका तो लड़ने लगीं महुआ मोइत्रा:रिजिजू का मजाक उड़ाया, स्पीकर बोले- चिल्लाओ मत; बांसुरी ने पढ़ी दुष्यंत की कविता, संसद के 6 मोमेंट्स

लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में 8 घंटे चर्चा के लिए तय किए गए है। इस बीच सदन में कई बार ऐसे मोमेंट्स आए जब पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए। बांसुरी ने अपनी स्पीच में दुष्यंत की कविता पढ़ी, तो गौरव गोगोई ने गोपालदास नीरज को याद किया। एक मोमेंट ऐसा भी था, जब TMC सांसद अभिषेक बनर्जी बोलने लगे तो सदन में शोर बढ़ गया। इस बीच महुआ मोइत्रा खड़ी हुईं और चेयर से कहा कि इनको बंद कराइए, सरसा होने दीजिए, सरसा (चर्चा)। सरसा (चर्चा) शब्द किरेन रिजिजू और स्पीकर चेयर पर बैठे दिलीप सैकिया इस्तेमाल करते हैं। दोनों का हिंदी उच्चारण थोड़ा अलग है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह बोलकर महुआ उनका मजाक बना रही थीं। इसके बाद चेयर पर बैठे सैकिया ने उन्हें बैठने के लिए कहा और बोले कि चिल्लाओ मत। देखिए लोकसभा के 6 मोमेंट्स… सत्ता पक्ष के सांसदों पर चिल्लाईं महुआ मोइत्रा अभिषेक बनर्जी जब स्पीच के लिए खड़े हुए तो अचानक सदन में हल्ला होने लगा। इसके बाद महुआ मोइत्रा खड़ी हुईं और चेयर से कहा कि इनको बंद कराइए। बांसुरी ने कहा- कमाल है तुमको यकीं नहीं है बांसुरी स्वराज ने अपनी स्पीच के दौरान कवि दुष्यंत की कविता पढ़ी- तुम्हारे पांव के नीचे जमीं नहीं है, कमाल है फिर भी तुमको यकीं नहीं है। इमरजेंसी पर अखिलेश-किरेन रिजिजू में बहस हुई लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “कौन सी स्थिति बेहतर है वह जिसमें सरकार छात्रों के विरोध को सुनकर संसद में बिल पेश करती है, या वह जिसमें सरकार विरोध को कुचलने के लिए देश भर में इमरजेंसी लगा देती है?” केंद्रीय मंत्री के जवाब में समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “मैंने इमरजेंसी को खुद नहीं देखा, लेकिन जो तब हुआ था, उसकी झलक हमने यहीं देखी है। मुद्दा कानून का नहीं है, आपकी नीयत साफ नहीं है। जिस पल आपकी नीयत साफ हो जाएगी, परीक्षा की प्रक्रिया भी पारदर्शी हो जाएगी।” पंजाब पेपर लीक पर पोस्टर लेकर पहुंची स्वाति मालीवाल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और बीजेपी के अन्य सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में कथित पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे। अखिलेश यादव लेकर पहुंचे BJP सरकार के 10 साल में 20+ पेपर लीक बुकलेट मानसून सत्र के दौरान संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पेपर लीक से जुड़ी एक बुकलेट लेकर पहुंचे। इसमें लिखा था- भाजपा सरकार के 10 साल, 20 से ज्यादा पेपर लीक। अपनी स्पीच के दौरान इससे पढ़कर उन्होंने लीक हुए एग्जाम के बारे में भी बताया। पंजाब पेपर लीक पर पोस्टर लेकर पहुंची स्वाति मालीवाल राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और बीजेपी के अन्य सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वे राज्य में कथित पेपर लीक मामले को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे। —————————— संसद के मानसून सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… संसद मानसून सत्र का 7वां दिन: प्रियंका बोलीं- छात्रों की आवाज दबाने का हक किसने दिया लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हो गई है। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। प्रियंका गांधी ने सरकार से सवाल किया कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का अधिकार किसने दिया।पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

नर्सिंग कॉलेजों में 100% महिला आरक्षण, स्वास्थ्य-PSC सचिव को नोटिस:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द किया था शासन का आदेश, 3 साल बाद नहीं हुआ लागू

CJP बोली- सभी प्रदर्शनकारियों की FIR वापस होंगी:रात 1 बजे वीडियो जारी कर बताया-सरकार से बात हुई, हर प्रोटेस्टर सुरक्षित रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *