अगले 24 घंटे 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा में पड़ेगी तेज गर्मी; सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तापमान 40° डिग्री के करीब

छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तेज गर्मी पड़ेगी। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दिन का तापमान 39.9 डिग्री के पार हो गया है। रायपुर और बिलासपुर में 39 डिग्री है। वहीं सरगुजा, जगदलपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। रायपुर, दुर्ग संभाग के जिलों और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। रायपुर में 39 डिग्री पहुंच सकता है पारा मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को दिन का पारा 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा। बिलासपुर में दिन का पारा 39 डिग्री पार यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल रहा। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 37.4 डिग्री रहा जो औसत से 5 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 18.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम था। सरगुजा में अधिकतम तापमान 4 डिग्री ज्यादा संभाग के जिलों में भी दिन का पारा अधिक है वहीं रात का तापमान सामान्य से कम रहा। बुधवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.2 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। जगदलपुर में पारा 36 डिग्री के पार यहां दिन-रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री रहा जो औसत से 2.1 डिग्री ज्यादा था। वही न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से अधिक था।

More From Author

पुतिन ने आर्मी यूनिफॉर्म में कुर्स्क का दौरा किया:यूक्रेनी सेना को खदेड़ने के आदेश; कहा- पकड़े गए यूक्रेनी आतंकी, उसने वैसा ही सुलूक हो

सरकारी नौकरी:पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 2500 पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख आज, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *