छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना राम मंदिर रोड की है। यहां मुकेश प्लास्टिक की होलसेल शॉप है। जहां लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है। 1 घंटे के अंदर आग ने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। दुकान से सटे घर में भी आग लग गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। प्लास्टिक सामान जलने के बाद अब आग से पटाखे जल रहे। जिससे लगातार धमाके हो रहे। 10KM दूर से धुंए का गुबार दिख रहा है। 4 फायर ब्रिगेड की टीम ने 25 टैंकर पानी डाला है, लेकिन आग लगातार फैल रही। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आई है। घटनास्थल की कुछ तस्वीरें देखिए… घटना से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
