WPL में मुंबई-दिल्ली मैच; DC ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:नंदनी शर्मा डेब्यू कर रहीं; MI ने एक बदलाव किया, त्रिवेणी को डेब्यू कैप

WPL में शनिवार का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। DY पाटिल स्टेडियम में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्ज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। वे पहली बार DC की कप्तानी कर रही हैं। दिल्ली की ओर से नंदनी शर्मा डेब्यू कर रही हैं, जबकि मुंबई ने त्रिवेणी को डेब्यू कैप दी है। टीम ने साइका इशाक को ड्रॉप किया है। मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दिन के पहले मैच में गुजरात जायंट्स (GG) ने यूपी वॉरियर्ज (UPW) को 10 रन से हराया। प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमीलिया कर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट सिवर-ब्रंट, निकोला कैरी, एस सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ। दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, लिजेल ली, मैरिजन कैप, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

More From Author

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड से गैंगरेप किया:फोनकर मिलने बुलाया था,वहां चार दोस्त भी पहुंचे, इनमें 112 का ड्राइवर,दो नकाबपोश शामिल, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:कांग्रेस विधायक को जेल, करोड़पति DTO के घर चोरी, कटार से काटा केक, 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *