USA ने नीदरलैंड को टी-20 में पहली बार हराया:93 रन से जीता मैच; साईतेजा मुक्कामल्ला की फिफ्टी, हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके

यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की है। उसने ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराया। अमेरिका ने नीदरलैंड को टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार हराया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार के तीसरे मैच में 197 रन का टारगेट चेज कर रही नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। हरमीत सिंह ने 4 विकेट झटके। शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग कर रही अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला ने 79 रन बनाए। जबकि कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट झटके। लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन ने एक-एक विकेट झटके। मैच का स्कोरकार्ड मैच विनर्स USA तीसरे नंबर पर आया
पहली जीत के साथ USA की टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर आ गई है। टीम के पास 3 मैचों में दो अंक हैं। इतने ही अंक, नीदरलैंड के पास हैं, लेकिन डच टीम का नेट रन रेट USA से कम है। भारत 4 अंक लेकर पहले, पाकिस्तान इतने ही अंक से दूसरे स्थान पर हैं। नामीबिया टेबल में सबसे नीचे है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अमेरिका: मोनांक पटेल (कप्तान), शायन जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, नोस्तुश केंजिगे, अली खान। नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), जैक लायन-कैशेट, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वान डर मर्व, काइल क्लीन, फ्रेड क्लासन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए।
अभी खेलें SUPER ओवर, क्लिक करें

More From Author

अमेरिका का दूसरा जंगी बेड़ा मिडिल ईस्ट रवाना:यह दुनिया का सबसे बड़ा कैरियर एयरक्राफ्ट; वेनेजुएला में ऑपरेशन में शामिल था

चांदी दो दिन में ₹24,000 गिरकर ₹2.42 लाख पर आई:सेंसेक्स 1,048 और निफ्टी 336 अंक गिरा, दावा- रिलायंस अब सीधे वेनेजुएला से तेल खरीदेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *