UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स पिछले साल से मुश्किल रहा:CSAT से कम हो सकती है कट-ऑफ, मॉडर्न हिस्ट्री और एनवायर्नमेंट के सवालों से चकराए एस्पिरेंट्स

25 मई को UPSC CSE 2025 का प्रीलिम्स एग्जाम हुआ। इस साल पेपर 2 यानी CSAT का पेपर 1 से ज्यादा मुश्किल था और इससे एस्पिरेंट्स काफी परेशान भी हुए। पेपर लेंदी भी था जिसमें छात्रों को टाइम मैनेज करने में दिक्कत हुई। क्वेश्‍चन पेपर के एनालिसिस के लिए आज के हमारे एक्सपर्ट हैं… UPSC प्रीलिम्स 2025 का पेपर 1 का जनरल स्टडीज का पेपर मोडरेट से डिफिकल्ट के बीच रखा जा सकता है। बहुत से एस्पिरेंट्स को पेपर लेंदी और ट्रिकी लगा। साइंस के ज्यादातर सवाल करेंट अफेयर्स बेस्ड पेपर 1 में साइंस के कुल 14 और एनवायर्नमेंट एंड इकोलॉजी के 15 सवाल पूछे गए थे। साइंस में करेंट अफेयर्स और जनरल साइंस के मिले-जुले सवाल आए जिसमें स्पेस, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, AI और डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़े सवाल आए थे। ज्यादातर सवाल फैक्ट्स बेस्ड पूछे गए थे। जिन स्टूडेंट्स को साइंस के कॉन्सेप्ट्स नहीं पता है लेकिन उन्होंने करेंट अफेयर्स अच्छे से पढ़े हैं वो भी इन सवालों के जवाब दे सकते हैं। एनवायर्नमेंट और इकोलॉजी के सवाल पिछले सालों की ही तरह क्लाइमेट चेंज, पॉल्यूशन और बॉयोडायवर्सिटी से जुड़े थे। इसमें सवाल कॉन्सेप्ट और करेंट अफेयर्स दोनों से पूछे गए। जिन स्टूडेंट्स ने फाउंडेशन क्लासेज में अच्छी तरह पढ़ाई की है और करेंट अफेयर्स पर ध्यान दिया है उनके लिए ये आसान रहा होगा। पॉलिटी का सेक्शन आसान रहा पॉलिटी के सेक्शन में भारतीय कॉन्स्टीट्यूशन और कुछ सवाल हाल ही में हुए बदलावों से जुड़े थे। इस साल का पॉलिटी का सेक्शन बाकी सालों के मुकाबले आसान था। ज्यादातर सवाल बेसिक और डायरेक्ट थे। संविधान और NCERT को लेकर जिन्हें बेसिक क्लैरिटी होगी वो इन्हें आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। CSAT सबसे मुश्किल, कट-ऑफ नीचे आएगी CSAT पिछले साल के मुकाबले मुश्किल था। परम्यूटेशन्स एंड कॉम्बिनेशंस जैसे रूटीन टॉपिक से बहुत कम सवाल पूछे गए। रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन और एरिथमैटिक सेक्शंस ट्रिकी और टाइम कंज्यूमिंग थे। मैथ्स लेंदी था जिसमें एक-एक सवाल पर लंबा वक्त लगाना पड़ रहा था। इस पेपर से GS की कट-ऑफ नीचे आएगी। नंबर सिस्टम और फिलॉसोफिकल पैसेज जैसे टॉपिक्स जिन एस्पिरेंट्स ने अच्छी तरह तैयार किए हैं उन्होंने इस सेक्शन में अच्छा परफॉर्म किया होगा। ऐसा लगा कि UPSC इस बार ऐसे एस्पिरेंट्स को चाहता है जिनकी जनरल एप्टिट्यूड और मैथेमैटिकल स्किल्स अच्छी हों। पेपर मुश्किल जरूर था लेकिन अच्छी तैयारी वाले लोगों ने इसे सॉल्व कर लिया होगा। —————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें ये खबर भी पढ़ें…. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ओका रिटायर हुए: पिता के चैंबर से वकालत शुरू की, मां के निधन के अगले दिन सुनवाई की, जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल 23 मई को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका का कार्यकाल पूरा हुआ। अपने आखिरी वर्किंग डे से 2 दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया। इसके बावजूद उन्‍होंने आखिरी दिन 10 फैसले सुनाए। पढें पूरी खबर…

More From Author

गौरेला में अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने पर बवाल:अब प्रशासन ने लगाई रोक, BJP बोली-डॉ मुखर्जी की प्रतिमा लगेगी, धरने पर JCCJ कार्यकर्ता

चीन की सलाह- शादी के लिए विदेशी लड़की न खरीदें:ऑनलाइन डेटिंग से बचने को कहा; बांग्लादेश में रहने वाले चीनी नागरिकों के लिए एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *