UPSC-2024 में बिलासपुर की पूर्वा को 65वीं रैंक:2023 में बनीं थी IPS, जगदलपुर की मानसी 444वीं, अंबिकापुर के केशव को मिली 496वीं रैंक

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC में 65वीं रैंक हासिल की है। वहीं, जगदलपुर की मानसी जैन को 444वीं और अंबिकापुर के केशव गर्ग को 496वीं रैंक मिली है। वहीं अंबिकापुर की शची जायसवाल को UPSC में 64वीं रैंक मिली है। छत्तीसगढ़ से 3 लड़कियां और एक लड़के का चयन हुआ है। 2023 में IPS चयनित हुई थी पूर्वा अग्रवाल पूर्वा अग्रवाल UPSC रिजल्ट 2023 में IPS चयनित हुई। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला, तब उन्हें 189वीं रैंक मिली थी। पूर्वा ने 2023 का रिजल्ट आने पर कहा था कि अपनी बहन और कई सीनियर्स को यूपीएससी की तैयारी करते देख उन्हें यह प्रेरणा मिली। पूर्वा अग्रवाल ने बताया कि स्कूली शिक्षा बिलासपुर से पूरी की। मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की। पहले प्रयास में वे मेन्स क्लियर नहीं कर पाई थीं, लेकिन इसके बाद पढ़ाई के लिए उन्होंने स्पेशल प्लानिंग की और टाइम मैनेजमेंट किया। पूर्व ने बताया कि कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। पिता एमएल अग्रवाल छत्तीसगढ़ टेक्निकल एजुकेशन में एडिशनल डायरेक्टर और उनकी मां इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर है। पूर्वा ने सफलता के दिए टिप्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए पूर्वा का कहना है कि अगर मन में कुछ करने की ठान लें और सही दिशा में प्रयास करें, तो शतप्रतिशत सफलता मिलती है। असफलता उन्हें अपनी गलतियों को दूर करने की दृष्टि से फायदेमंद साबित हुई। इस कारण अगले प्रयास में सभी कमियों को दूर किया। रैंक 1 – शक्ति दुबे यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे। रैंक 2 – हर्षिता गोयल नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। हर्षिता का जन्म हरियाणा में हुआ। इसके बाद परिवार गुजरात के वडोदरा आ गया। यहीं वो बड़ी हुईं। क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं। रैंक 3 – अर्चित पराग डोंगरे अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है। उनका एक ऑप्शनल सब्जेक्ट फिलॉसफी (दर्शनशास्त्र) था। रैंक 4 -​​​​​ मार्गी चिराग​​ शाह गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है। रैंक 5 – आकाश गर्ग कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान मिला है। टॉप-5 लिस्‍ट में 3 लड़कियां UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्‍ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स UPSC CSE में सिलेक्‍ट हुए हैं। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं। ………………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ UPSC किया क्रैक: बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने हासिल किया 189वीं रैंक, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं बिलासपुर की पूर्वा अग्रवाल ने अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी में 189वीं रैंक हासिल की थी। कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार, एसपी रजनेश सिंह ने पूर्वा को शुभकामनाएं दी। आज पूर्वा अपने परिजनों के साथ कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

पीएम मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे:सऊदी के लड़ाकू विमानों ने पीएम को एयरस्पेस में एंटर करते वक्त सुरक्षा मुहैया कराई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की:5 लोग घायल; बैसरन घाटी की घटना; सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *