UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्‍ट जारी:प्रयागराज की शक्ति दुबे टॉपर, टॉप 5 में 3 लड़कियां; मेरिट में 1009 कैंडिडेट्स

UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्‍ट में शामिल है। मेरिट लिस्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर रिलीज की गई है। प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं। शक्ति ने बायो केमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। नंबर 2 पर हर्षिता गोयल रही हैं। हर्षिता शाह मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। UPSC टॉपर्स की टॉप 5 लिस्‍ट में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। कुल 1009 कैंडिडेट्स ने UPSC CSE क्वालिफाई किया है। इसमें जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं। UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। वहीं, इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…

More From Author

उपराष्ट्रपति बोले- संसद सर्वोच्च, उसके ऊपर कोई संस्था नहीं:कहा- सांसद ही संविधान के मालिक, वही तय करेंगे यह कैसा होगा

पीएम मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे:सऊदी के लड़ाकू विमानों ने पीएम को एयरस्पेस में एंटर करते वक्त सुरक्षा मुहैया कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *