UP PCS प्रीलिम्स 2025 एनालिसिस:पिछले सालों के मुकाबले पेपर मुश्किल रहा, जनरल/OBC की कट-ऑफ 125 हो सकती है- एक्सपर्ट

UPPSC यानी उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का PCS प्रीलिम्स एग्जाम रविवार को हुआ। ये एग्जाम उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 1,435 सेंटर्स पर आयोजित हुआ और 6 लाख से ज्यादा युवा यह परीक्षा देने पहुंचे। पेपर के बाद दैनिक भास्कर ने एक्सपर्ट बी.सिंह से बात की जो फिलहाल नेक्स्ट IAS एंड मेड इजी ग्रुप के CMD हैं। सवाल 1- UP PCS प्री में कितने हिस्से होते हैं? इस बार इनमें से सबसे मुश्किल और आसान कौन सा रहा? जवाब 1- UP PCS प्री परीक्षा दो हिस्सों में होती है… इस बार GS पेपर-1 का हिस्ट्री, पॉलिटी और करेंट अफेयर्स सेक्शन सबसे मुश्किल रहे। वहीं, UP GK और एन्वायरनमेंट सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहे। CSAT (पेपर-2) भी मॉडरेट था। स्टूडेंट्स ने अगर करेंट अफेयर्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और जियोग्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया है तो उनका सिलेक्शन लगभग तय माना जा सकता है। सवाल 2- पिछले साल के मुकाबले इस साल का पेपर मुश्किल था या आसान? जवाब 2- इस साल का पेपर पिछले साल की तुलना में थोड़ा कठिन था क्योंकि प्रश्नों में एप्लिकेशन और एनालिटिकल अप्रोच बढ़ गई थी। जबकि फैक्ट-आधारित सवाल सीमित थे। पेपर की टोन मॉडरेट ही रही। हालांकि करेंट अफेयर्स और यूपी विशेष टॉपिक में अधिक गहराई थी। सवाल 3- पिछले कुछ सालों से UPSC के पैटर्न पर ही UP PCS का पेपर भी हो रहा है। इससे क्या फर्क पड़ा है? जवाब 3- पिछले कुछ सालों से PCS प्री का पैटर्न UPSC जैसा हो गया है, जिससे डायरेक्ट सवाल कम हो गए हैं और कॉन्सेप्चुअल-एनालिटिकल सवाल बढ़े हैं। इससे मेहनत और समझ दोनों की परीक्षा सख्त हुई है—अब रटने से काम नहीं चलता, डीप स्टडी जरूरी हो गई है। सवाल 4- क्या इस बार अटेंडेस कम हुई है? इसकी क्या वजह है? जवाब 4- इस बार अटेंडेंस कम रही। इसकी वजह है—सेंटर बहुत दूर होना, सख्त परीक्षा प्रोटोकॉल और प्रतियोगिता में बढ़ता प्रेशर। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 8वीं के बच्चों की बेरहमी से पिटाई:टॉयलेट ठीक से साफ न करने पर हॉस्टल मॉनीटर ने पीटा, गुस्साए पेरेंट्स ने हॉस्टल प्रशासन पर सवाल उठाए महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 8 के 12 बच्चों को 21 साल के एक हॉस्टल मॉनिटर ने टॉयलेट साफ न करने पर डंडे से बुरी तरह पीटा। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ ने तख्तापलट किया:पानी की कमी से प्रदर्शन शुरू हुआ, दावा- राष्ट्रपति मिलिट्री प्लेन से फ्रांस भागे

अब EPF अकाउंट से पूरा पैसा निकाल सकेंगे:चांदी एक दिन में ₹10,825 महंगी, ₹1.75 लाख पार; सोना ₹2,630 बढ़कर ₹1.24 लाख पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *