UP-बिहार में ठंड से 10 लोगों की मौत:दिल्ली में 9 घंटे तक विजिबिलिटी जीरो, 3 दिन में 900+ फ्लाइट लेट; राजस्थान में बारिश के आसार

जम्मू-कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में ठंड से 8 लोग और बिहार में 2 लोगों ने जान गंवाई। देश 14 राज्यों में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा देखने को मिल रहा है। दिल्ली में शनिवार को 9 घंटे तक विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। पिछले 2 दिन से यहां 800 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। रविवार सुबह भी 114 फ्लाइट निर्धारित समय पर नहीं उड़ सकीं। यानी 3 दिनों में 900 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत है। राजस्थान के कुछ जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। वहीं, MP में 2 दिन बाद सर्दी बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। मौसम विभाग ने कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी 7 जिलों में भारी बर्फबारी के आसार हैं। ठंड, कोहरा और बर्फबारी की 10 तस्वीरें… हिमाचल में भीषण ठंड के बावजूद शिमला सबसे गर्म
हिमाचल प्रदेश में भीषण ठंड के बावजूद शिमला पिछले 19 सालों में जनवरी में सबसे गर्म रहा। यहां शुक्रवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22°C दर्ज किया गया। इससे पहले 2006 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, किन्नौर, लाहौल और स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में 5 और 6 जनवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं निचले इलाकों में 7 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। 8 जनवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है। उधर शीतलहर के अलर्ट के चलते झारखंड में 7 से 13 जनवरी के बीच 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए।

More From Author

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर..DRG जवान शहीद:अबूझमाड़ में 4 जिलों के 1000 जवानों ने घेरा; शवों के साथ AK-47 और SLR बरामद

गोल्ड एक हफ्ते में ₹1,068 महंगा हुआ:जगदीप सिंह दुनिया में हाईएस्ट सैलरी वाले एम्प्लॉई, एथर 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर की अपडेटेड सीरीज लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *