टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने पहले खेलते हुए वर्ल्डकप के नॉकआउट मुकाबले का इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत की जीत के बाद राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पर जश्न का महौल बना हुआ है। होली के दूसरे दिन इतनी बड़ी जीत का जश्न क्रिकेट प्रेमियों ने रंग गुलाल उड़ाकर मनाया। एक-दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी। होली के बाद इस जीत ने देश के लोगों की खुशियां डबल कर दी हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड हैं, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे।
