SCO बैठक- मॉस्को में पुतिन से मिले जयशंकर:भारतीय विदेश मंत्री बोले- अपने लोगों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मॉस्को में मुलाकात की। यह बैठक मॉस्को में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान हुई। जयशंकर ने बैठक के दौरान आतंकवाद पर भारत का कड़ा रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता और भारत अपने नागरिकों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा। जयशंकर ने कहा कि SCO की स्थापना ही आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से लड़ने के लिए हुई थी। आज इन चुनौतियों का खतरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने संगठन से जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की अपील की। जयशंकर बोले- अंग्रेजी को SCO की आधिकारिक भाषा बनाना चाहिए जयशंकर ने यह भी बताया कि हाल ही में भारत में दो बड़े आतंकी हमले हुए। एक कश्मीर के पहलगाम में, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और दूसरा दिल्ली के लालकिले के पास कार ब्लास्ट, जिसमें 15 लोगों की जान गई। उन्होंने इन घटनाओं को गंभीर चिंता का विषय बताया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने पर जोर दिया। बैठक में जयशंकर ने SCO में सुधार और आधुनिकीकरण की जरूरत पर भी जोर दिया। भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि संगठन को समय के साथ बदलना होगा और अंग्रेजी को SCO की आधिकारिक भाषा बनाने का फैसला अब आगे नहीं टाला जाना चाहिए। वर्तमान में SCO में सिर्फ रूसी और चीनी भाषा का इस्तेमाल होता है। उन्होंने वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता पर भी चिंता जताई और कहा कि दुनिया में सप्लाई चेन पर खतरा बढ़ रहा है, इसलिए देशों को आपसी व्यापार और सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। भारत कई SCO देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर काम कर रहा है। पुतिन-जयशंकर मुलाकात की 3 तस्वीरें… संस्कृति और मानवता से जुड़े मुद्दों पर भी बयान दिए संस्कृति और मानवता से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत और SCO देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्ते बहुत गहरे हैं। भारत कई देशों में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनियां लगा चुका है और विरासत संरक्षण में भी सहयोग देने को तैयार है। जयशंकर ने यह भी बताया कि कैसे भारत ने महामारी के दौरान वैक्सीन, दवाइयां और उपकरण भेजकर SCO देशों की मदद की। बैठक के बाद उन्होंने मंगोलिया और कतर के PM से भी मुलाकात की। इस बैठक की मेजबानी रूस ने की, जिसके लिए जयशंकर ने रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन का आभार जताया। भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार भारत ने अक्टूबर में रूस से 2.5 बिलियन डॉलर (करीब 22.17 हजार करोड़ रुपए) वैल्यू का कच्चा तेल खरीदा, जिससे वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। यह जानकारी हेलसिंकी स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने अपनी रिपोर्ट में दी है। CREA के अनुसार, चीन 3.7 बिलियन डॉलर (करीब 32.82 हजार करोड़ रुपए) के इम्पोर्ट के साथ पहले नंबर पर रहा। कुल मिलाकर, रूस से भारत का फॉसिल फ्यूल आयात 3.1 बिलियन डॉलर (करीब ₹27.49 हजार करोड़) पहुंच गया है। वहीं, चीन का कुल आंकड़ा 5.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹51.44 हजार करोड़) रहा। चीन रूसी कोयले का भी सबसे बड़ा खरीदार बना रहा। उसने 760 मिलियन डॉलर का कोयला खरीदा। वहीं, भारत ने अक्टूबर में 351 मिलियन डॉलर मूल्य का रूसी कोयला और 222 मिलियन डॉलर मूल्य के ऑयल प्रोडक्ट इम्पोर्ट किए। जयशंकर बोले- दोनों देशों में नए समझौतों पर अंतिम चरण में चर्चा जयशंकर ने कल रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, विज्ञान और रक्षा सहित कई क्षेत्रों में नए समझौते और प्रोजेक्ट चर्चा के अंतिम चरण में हैं। दोनों देश जटिल वैश्विक हालात, जैसे यूक्रेन संघर्ष, पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान की स्थिति पर भी खुलकर चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि जयशंकर PM नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले 23वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारी को लेकर मॉस्को दौरे पर हैं। ————————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प रूस से बिजनेस करने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाएंगे:कहा- इस पर कानून बन रहा, रूसी तेल खरीदने वालों पर 500% टैरिफ लग सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को चेतावनी दी है कि रूस के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश पर बेहद कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रम्प ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन और रिपब्लिकन पार्टी के नेता ऐसे कानून बना रहे हैं जिनका मकसद रूस पर दबाव बढ़ाना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कोंडागांव में खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 6 की मौत:मूवी देखकर लौट रहे थे, 3 गंभीर, 2 परिवार के 11 लोग थे सवार

हार्दिक गर्लफ्रेंड के साथ पूजा करते दिखे, VIDEO:महीका को किस भी किया; एशिया कप में चोटिल हुए थे, अभी टीम इंडिया से बाहर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *