RSS प्रमुख भागवत ने हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी:शस्त्र पूजन भी किया, RSS का शताब्दी विजयादशमी उत्सव आज, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद चीफ गेस्ट

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) गुरुवार को विजयादशमी पर संगठन का शताब्दी समारोह मना रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सबसे पहले RSS के संस्थापक डॉ हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद ने भी नमन किया। इसके बाद मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन किया। थोड़ी देर में भागवत संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम नागपुर के रेशम बाग मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें 21000 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विजय दशमी उत्सव संघ की देशभर की 83 हजार से अधिक शाखाओं में भी मनाया जा रहा है। संघ विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने RSS की शुरुआत की थी। कार्यक्रम से जुड़ी 4 तस्वीरें… घाना, इंडोनेशिया से भी मेहमान शामिल हुए
विजयादशमी उत्सव में लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलित, दक्षिण भारत की कंपनी डेक्कन समूह से केवी कार्तिक और बजाज समूह से संजीव बजाज को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने इस उत्सव में विदेशी मेहमानों को भी आमंत्रित किया है। इसमें घाना, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, यूके, यूएसए शामिल हैं।

More From Author

दुनिया में शांति के लिए 10 साल में 15 नोबेल:सेक्स स्लेव बनीं नादिया ने बताई अपनी कहानी; बाल न ढंकने पर मारी गईं अमीनी

10g सोना ₹1,983 महंगा होकर ₹1.17 लाख पार:भारत के 1687 लोगों की नेटवर्थ ₹167 लाख करोड़; RCB के बिकने की अटकलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *