छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ जवान ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से प्रधान आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले जवान का नाम एस. लादेर बताया जा रहा है। वह जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। मृतक प्रधान आरक्षक पी के मिश्रा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। बताया गया कि दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरपीएफ पोस्ट को किया सील घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अभी आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। आईजी के आने का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर मृतक की पत्नी भी पहुंच चुकी है। ……………………….. इस तरह की और भी खबर पढ़िए… रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI पर दागी 18 गोलियां, मौत:पहली गोली माथे पर फिर 15 सीने में उतारी; गाली देने से भड़का ITBP जवान रायपुर में भी 17 मार्च को ITBP 38वीं बटालियन कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं थी। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की थी। आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। पढ़ें पूरी खबर…
