पहली बार IPL विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं। चश्मदीदों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे। एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। इसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। सभी की उम्र 13 से 33 साल के बीच है। इनकी मौत सिर, रीढ़, पेट में गंभीर चोट लगने से हुई। सबसे पहले देखिए भगदड़ की 3 तस्वीरें… चार पॉइंट्स में समझें… इतना बड़ा हादसा क्यों और कैसे हुआ? हादसे पर RCB टीम मैनेजमेंट और राज्य सरकार का रिएक्शन RCB की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट- हमें इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गहरा दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, हम उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। RCB ने अपने सभी फैंस से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और भीड़भाड़ से बचें। टीम ने यह भी कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी है लोगों की सुरक्षा और भलाई। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा- विधानसभा में जब RCB टीम पहुंची तो विधानसभा के बाहर एक लाख लोग जमा थे। जश्न विधानसभा में हो रहा था, लेकिन भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई। स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे। हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया।” ग्राफिक में जानिए बेंगलुरु भगदड़ की पूरी टाइमलाइन…
