RBI का गोल्ड रिजर्व 8.80 लाख किलो के पार:इसकी वैल्यू ₹8.4 लाख करोड़; 2025-26 के पहले 6 महीने में 600 किलो खरीदा

भारतीय रिजर्व बैंक के पास सोने का भंडार 2025-26 के पहले छह महीनों (अप्रैल-सितंबर) में 880.18 मीट्रिक टन (8,80,180 kg) के पार हो गया है। 2024-25 के आखिर में यह 879.58 मीट्रिक टन था। 26 सितंबर तक सोने की कुल कीमत 95 बिलियन डॉलर (8.4 लाख करोड़ रुपए) थी। यह जानकारी RBI की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। सितंबर तक के छह महीनों में RBI ने अपने स्टॉक में 0.6 मीट्रिक टन (600 किलो) सोना जोड़ा। सितंबर में 0.2 मीट्रिक टन (200 किलो) और जून में 0.4 मीट्रिक टन (400 किलो) सोना खरीदा गया। 2024-25 में RBI ने 54.13 मीट्रिक टन सोना अपने खजाने में जोड़ा था। दुनियाभर में अनिश्चितताओं के चलते मांग-कीमतें बढ़ीं RBI ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में कहा कि ग्लोबल और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं के कारण सोने की मांग काफी तेजी से बढ़ी। क्योंकि, दुनियाभर के देशों के सेंट्रल बैंक और निवेशक इसे सुरक्षित संपत्ति के तौर पर खरीद रहे हैं। मांग और खरीद बढ़ने से कीमतें ग्लोबल और घरेलू मार्केट में भी बढ़ीं। इस दौरान दुनियाभर में सेंट्रल बैंकों ने 166 टन सोना अपने ऑफिशियल भंडार में जोड़ा, जिससे इसकी मांग और बढ़ी। जिसके चलते सोने की कीमतें तीसरी तिमाही में ऊंची रहीं और सितंबर में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। सोना आर्थिक स्थिरता रखता है, इसलिए भंडार किया जाता है यदि किसी देश की करेंसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर होती है, तो सोने का भंडार उस देश की क्रय शक्ति और उसकी आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने में मदद करता है। 1991 में जब भारत की इकोनॉमी डूब रही थी और उसके पास सामान इंपोर्ट करने के लिए डॉलर नहीं थे तो उसने सोने को गिरवी रख पैसे जुटाए थे और इस फाइनेंशियल क्राइसिस से बाहर आया था। बहुत अधिक भंडार होने का मतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है। यह भी पता चलता है कि वह देश अपने धन का अच्छी तरह से प्रबंधन करता है। ऐसे में अन्य देश और ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन उस देश पर ज्यादा भरोसा करते हैं। गोल्ड रिजर्व किसी भी देश की करेंसी वैल्यू का सपोर्ट करने के लिए एक सॉलिड एसेट प्रदान करता है। इस साल सोना ₹47,745 और चांदी ₹66,484 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 47,745 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,23,907 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 66,484 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,52,501 रुपए प्रति किलो हो गई है।

More From Author

सरकारी नौकरी:एकलव्य मॉडल स्कूल में 7267 पदों पर भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख आज, सैलरी 78 हजार से ज्यादा

IIT गुवाहाटी में छिड़ी पटाखों की जंग:2 हॉस्‍टल्‍स के छात्रों ने एक दूसरे पर बरसाए रॉकेट-बम, पुलिस ने शांत कराया; वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *