RAS-2023 के 8वें चरण के इन्टरव्यू लेटर अपलोड:25 अगस्त से 18 सितम्बर तक होंगे; RPSC ने 972 पदों पर निकाली थी वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 के पदों के लिए 8वें चरण के इंटरव्यू 25 अगस्त से शुरू होंगे। इस चरण में शामिल उम्मीदवारों के इन्टरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। ​अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू 18 सितम्बर तक चलेंगे। बता दें कि 21 अप्रैल से इंटरव्यू का पहला चरण शुरू किया। वर्तमान में चल रहे 7वें चरण के इंटरव्यू 21 अगस्त को पूरे होंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फार्म एवं सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां और संलग्नक दस्तावेजों की एक स्वहस्ताक्षरित प्रति (मूल दस्तावेजों सहित) साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। आयोग द्वारा साक्षात्कार पत्र ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे और न ही ऑफलाइन विस्तृत आवेदन पत्र तथा सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि आयोग की ओर से इस भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया गया था। प्रारंभ में कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। बाद में पद बढ़ा कर 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) कर दिए गए। 6 लाख 96 हजार 969 कैंडिडेट्स ने किया था आवेदन आरएएस मैंस-2024 के रिजल्ट का इंतजार

More From Author

केलो डैम में डूबने से सब-इंजीनियर के बेटे की मौत:दोस्तों संग घूमने गया था; आज महासमुंद-बीजापुर समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 81,400 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 40 अंक की बढ़त; NSE के मीडिया-मेटल इंडेक्स में तेजी, ऑटो-रियल्टी फिसले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *