PMO का नाम अब सेवा तीर्थ होगा:देशभर के राजभवन अब लोकभवन कहलाएंगे, मोदी बोले- हम सत्ता से सेवा की ओर बढ़े

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया गया। वहीं देश भर के राज्य भवन का लोक भवन होगा। वहीं, केंद्रीय सचिवालय का नाम कर्तव्य भवन होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा- सत्ता से सेवा की ओर बढ़ रहे हैं। ये बदलाव प्रशासनिक नहीं, सांस्कृतिक है। सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव हो रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया था। वहीं प्रधानमंत्री आवास अब लोक कल्याण मार्ग कहलाता है। प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास पहले रेस कोर्स रोड कहलाता था, जिसे 2016 में बदला गया था। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

More From Author

पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर्ड राहत सामग्री भेजी:बाढ़ राहत के लिए भेजे गए फूड पैकेट की तस्वीर वायरल, इस पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 लिखा

विवादों के बीच सिलेक्टर ने कोहली-गंभीर से अलग-अलग बात की:रांची एयरपोर्ट का VIDEO वायरल; रायपुर वनडे से पहले हो सकती है मीटिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *