PM मोदी का आज 3 राज्यों का दौरा:सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, फिर प. बंगाल जाएंगे; रात में बिहार रुकेंगे

PM मोदी गुरुवार को तीन राज्यों का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले सिक्किम जाएंगे। वे सुबह 11 बजे सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। फिर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर में मोदी पश्चिम बंगाल रवाना होंगे। 2:15 बजे कूच बिहार और अलीपुरद्वार पहुंचेंगे। वे अलीपुरद्वार में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। शाम होते ही पीएम बिहार रवाना हो जाएंगे। शाम 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का इनॉगरेशन करेंगे। फिर रात में राजभवन में रुकेंगे।

More From Author

तंत्र-मंत्र के लिए हिरण का शिकार…रायपुर में डील:तांत्रिक ने लक्ष्मी-पूजा करने खाल-सींग का किया सौदा, छत्तीसगढ़ में 4 साल में 220 हिरण का शिकार

सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 81,540 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी में 50 अंक का उछाल, इंफोसिस-टेक महिंद्रा 2% चढ़े; IT और मेटल शेयरों में ज्यादा खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *