PAK डिप्टी-PM बोले- अफगानिस्तान की एक कप चाय महंगी पड़ी:देश तालिबान से दोस्ती का खामियाजा भुगत रहा, आतंकवाद के लिए इमरान खान जिम्मेदार

पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को तालिबान से दोस्ती को देश के लिए महंगा बताया। उन्होंने अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद के लिए पूर्व पीएम इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया। डार ने संसद में 2021 के एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब तत्कालीन ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद काबुल गए थे। वहां चाय पीते हुए उन्होंने कहा था कि सब ठीक हो जाएगा। डार ने कहा कि अफगानिस्तान की उस एक कप चाय की आज तक देश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। डार बोले- हजारों आतंकी पाकिस्तान लौट आए डार ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने तालिबान के सत्ता में आने के बाद बॉर्डर खोल दीं। इससे आतंकी वापस लौट आए। पाकिस्तानी-तालिबान, फित्ना अल-ख्वारिज और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी जैसे ग्रुप अफगानिस्तान से हमले कर रहे हैं। डार ने कहा कि करीब 35 से 40 हजार तालिबान जो यहां से भाग गए थे, वापस लौट आए। उस वक्त की सरकार ने ऐसे आतंकियों को रिहा कर दिया जिन्होंने पाकिस्तान के झंडे जलाए थे और सैकड़ों नागरिकों की जान ली थी। उस समय रिहा किए गए आतंकी आज बलूचिस्तान में हमलों के सरगना हैं। पाकिस्तान-अफगानिस्तान में कई दिनों झड़प चल रही 2021 में अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान से जाने के बाद तालिबान ने काबुल कब्जा लिया था। तब पाकिस्तान ने तालिबान का समर्थन किया था। इमरान खान ने इसे ‘गुलामी की जंजीरें तोड़ना’ कहा था। हालांकि अब सीमा पर दोनों देशों की झड़पें बढ़ गई हैं। पिछले महीने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक्स में दर्जनों लोग मारे गए थे। इसके बाद तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की थी। बाद में तुर्किये और कतर की मध्यस्थता से सीजफायर हुआ, लेकिन हिंसा पूरी तरह रुक नहीं है। दोनों देशों के बीच पहले भी हुआ है तनाव अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन को लेकर लंबे समय से विवाद है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले और आतंकियों को छिपाने का आरोप लगाते रहते हैं। 2021 में अफगानिस्तान हुकूमत पर तालिबान के कंट्रोल के बाद से तनाव और बढ़ गया है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, बुर्किना फासो के बाद पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है, जबकि 2024 में यह चौथे स्थान पर था। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित इलाके हैं। देश भर की कुल आतंकी घटनाओं में से 90% इसी इलाके में हुईं। रिपोर्ट में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लगातार दूसरे साल पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन बताया गया। 2024 में इस ग्रुप ने 482 हमले किए, जिसकी वजह से 558 मौतें हुई थीं, जो 2023 के मुकाबले 91% ज्यादा हैं। ————————— यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा:रूस, चीन और कोरिया में भी टेस्टिंग; हमारे पास तो दुनिया को 150 बार उड़ाने लायक एटम बम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है। उन्होंने यह बयान रविवार को CBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने की जरूरत है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

18 जिलों की 121 विधानसभा में वोटिंग आज:मोकामा समेत 10 हॉट सीटें; 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्री, तेजस्वी-तेजप्रताप भी मैदान में

बोगी से रिस-रिसकर गिर रहा था यात्रियों का खून:प्रत्यक्षदर्शी बोले-ट्रेन के अंदर तड़पते-कराहते देखा, लहूलुहान थे बच्चे-महिलाएं, पढ़िए अपनों को तलाशते लोगों की पीड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *