PAK आर्मी बोली- भारत के आगे नहीं झुकेंगे:न वे अमेरिका हैं और न हम अफगानिस्तान; डिप्टी PM इशाक डार चीन रवाना

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान, कभी भी भारत के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका या इजराइल नहीं है और पाकिस्तान, अफगानिस्तान या फिलिस्तीन नहीं है। अनादोलु एजेंसी को दिए इंटरव्यू में सेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि सीजफायर की अपील पहले भारत ने की थी, इसके बाद ही वे इसके लिए राजी हुए। चौधरी बोले- भारत के पास पानी रोकने की हिम्मत नहीं प्रवक्ता चौधरी ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने पाकिस्तान की जल आपूर्ति रोकने की कोशिश की, तो भारत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे जो दशकों तक महसूस किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले में बहुत स्पष्ट है और इस पर सेना को कुछ और कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा- किसी को भी पाकिस्तान का पानी रोकने की हिम्मत नहीं करनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ, तो पूरी दुनिया हमारी कार्रवाई को देखेगी। प्रवक्ता ने कहा कि भारत का यह कहना कि वे पाकिस्तान के 24 करोड़ लोगों का पानी रोक सकता है एक पागलपन भरा विचार है। भारत के पास ऐसा करने की हिम्मत नहीं है। चौधरी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन अगर भारत ने उसकी संप्रभुता का उल्लंघन किया, तो पाकिस्तान तुरंत और निर्णायक जवाब देगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों परमाणु शक्तियां हैं और अगर कोई जंग शुरू होती है, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए खतरनाक हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका जैसे देश अब भारत के इरादों को समझते हैं। आज चीन दौरे पर रवाना हुए विदेश मंत्री इशाक डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम इशाक डार आज 3 दिन के चीन दौरे पर रवाना हुए। वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-पाक संघर्ष और क्षेत्रीय हालात पर बातचीत करेंगे। इससे पहले डार ने शनिवार एक मीडिया चैनल से कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम कायम है और तनाव कम करने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा- एक रोडमैप तैयार है और हम उसे फॉलो कर रहे हैं। अगला कदम बातचीत है और हम इसके लिए तैयार हैं। डार ने कहा- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन कर कहा था कि भारत सीजफायर के लिए तैयार है। तब हम हमला रोकने के लिए राजी हुए थे, लेकिन हमने कहा था कि अगर भारत फिर से हमला करता है, तो हम जवाब देंगे। सैनिकों से मिलने पहुंचे PAK राष्ट्रपति जरदारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को गुजरांवाला छावनी का दौरा किया और पाकिस्तानी सैनिकों से मुलाकात कर उनकी तारीफ की। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी थे। राष्ट्रपति का स्वागत सेना प्रमुख असीम मुनीर ने किया। शहबाज शरीफ और एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दे पर बात की शहबाज शरीफ ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान-भारत संघर्ष में ईरान के शांति प्रयासों की सराहना की। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर ईरान ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी। इसके अलावा तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने भी शनिवार कश्मीर मुद्दे पर शहबाज शरीफ से बात की। एर्दोगन ने कहा कि वो कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। ———————————- यह खबर भी पढ़ें… तुर्किये के राष्ट्रपति की कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की पेशकश:PAK पीएम से बात की, कहा- कश्मीर मुद्दे सुलझाने की कोशिश कर रहे तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने आज कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की। उन्होंने कहा कि वो कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

एशिया कप से हट सकता है भारत:सितंबर में होना है टूर्नामेंट, इमर्जिंग वुमन एशिया कप में भी नहीं जाएगी टीम इंडिया

एशिया में तेजी से फैल रहा कोरोना का JN1 वेरिएंट:सिंगापुर में 14 हजार नए मामले सामने आए; चीन, हॉन्गकॉन्ग, थाइलैंड अलर्ट पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *