NHM कर्मचारियों की हड़ताल:धमतरी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, टीकाकरण रुका; समान काम के लिए वेतन में बड़ा अंतर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। धमतरी के गांधी मैदान में जिला स्तरीय एनएचएम कर्मचारी संघ की अगुवाई में यह हड़ताल चल रही है। हड़ताल के कारण जिला अस्पताल की कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण रुक गया है। पोषण आहार की जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिले के चारों ब्लॉक के एनएचएम कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। वेतन असमानता पर NHM कर्मचारियों का विरोध एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2005 से मिशन की शुरुआत के बाद से वे अल्प वेतन पर काम कर रहे हैं। उनकी मुख्य शिकायत वेतन विसंगति को लेकर है। संविदा कर्मचारियों को 15 हजार रुपए वेतन मिलता है, जबकि समान काम करने वाले नियमित कर्मचारियों को 50 हजार रुपए मिलते हैं। कर्मचारियों ने सरकार से अपनी 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। उनका कहना है कि वे खुद नहीं चाहते कि हड़ताल लंबे समय तक चले, लेकिन सरकार की उदासीनता ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “बड़े बड़े लोगन की बड़ी बड़ी बतिया” गाकर अपनी मांगों को रखा और वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया।

More From Author

हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा के पैर की हड्डी टूटी:बच्चों से बात करने पर मासूम को डंडे से पीटा; BEO बोले- शिकायत नहीं मिली

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष:I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में मंथन हुआ; शीतकालीन सत्र में नोटिस देने पर विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *