NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज, इमरजेंसी मीटिंग बुलाई:कांग्रेस-RJD में भी ठनी; लालू ने बिना पूछे टिकट बांटे, तेजस्वी ने वापस लिए

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हुए 8 दिन हो गए हैं, लेकिन NDA और महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 9 सीटों के बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं। इससे प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हो पा है। JDU ने इन सीटों को लेकर BJP से फिर विचार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आज शाम को NDA की जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं। उधर, मामला महागठबंधन में भी फंसा है। सोमवार की लालू यादव ने RJD कैंडिडेट्स को सिंबल दे दिया था, लेकिन महागठबंधन में दरार की खबर के बीच देर रात कई कैंडिडेट्स से सिंबल वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी की आपत्ति के बाद यह फैसला लिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

1.5 करोड़ इनामी नक्सली भूपति ने डाले हथियार:CG समेत 5 राज्यों में मोस्ट-वांटेड था पोलित ब्यूरो मेंबर, महाराष्ट्र में 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

भारत में ₹1.33 लाख करोड़ निवेश करेगी गूगल:पहला AI हब आंध्र प्रदेश में बनाएगी; CEO पिचाई ने PM मोदी से बात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *