NDA में उपेंद्र कुशवाहा नाराज, बोले- कुछ ठीक नहीं:अमित शाह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे; प्रशांत किशोर ने कहा- मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA और महागठबंधन, दोनों गुटों में सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी चल रही है। NDA में JDU और लोजपा (रामविलास) के बीच कुछ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट लोजपा (आर) को देने की चर्चा से नाराज हैं। कुशवाहा को मनाने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार देर रात पटना स्थित उनके आवास पहुंचे। रातभर माथापच्ची के बाद भी कुशवाहा नहीं मानें, तो दोनों भाजपा नेता चुपचाप चले गए। इसके बाद कुशवाहा ने कहा, “Nothing is well in NDA” (NDA में सबकुछ ठीक नहीं है।) फिर, अमित शाह ने कुशवाहा को फोन करके दिल्ली बुलाया। वे दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके कारण, पटना में RLM नेताओं की आज होने वाली मीटिंग स्थगित कर दी गई है। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ, प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- मेरे पास पहले से जो काम हैं, वही करता रहूंगा। बता दें कि प्रशांत के राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि, मंगलवार को जन सुराज ने यहां से चंचल सिंह के नाम की घोषणा कर दी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे आज अपना नॉमिनेशन भरेंगे। इसमें लालू भी शामिल होंगे। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने आज अपना नॉमिनेशन कैंसिल कर दिया है। वे अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल से महुआ सीट से कल नामांकन भरेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

सोना ₹640 महंगा होकर ₹1.27 लाख के करीब:चांदी ₹1,633 सस्ती हुई; इस महीने सोना रोज ₹720 चढ़ा, चांदी ₹2,669 महंगी हुई

रोहित-कोहली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना:कमिंस बोले- हमारे फैंस के पास दोनों को खेलते देखने का शायद आखिरी मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *