NDA के 226 उम्मीदवार घोषित, इनमें सिर्फ 4 मुस्लिम:कांग्रेस-RJD की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई; कल पहले फेज के नॉमिनेशन का आखिरी दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA ने गुरुवार तक 226 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा और JDU ने अपने सभी 101-101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लोजपा (आर) 14, और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के 6 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने भी 4 प्रत्याशी उतार दिए हैं। NDA के उम्मीदवारों की लिस्ट में सिर्फ 4 मुस्लिम प्रत्याशियों के नाम हैं। वो भी जदयू की तरफ से दिए गए हैं। भाजपा के 101 उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम नहीं है। लिस्ट में 49 सवर्ण हैं। गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट मिला है। दूसरी तरफ, महागठबंधन में अभी भी सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी चल रही है। राजद और कांग्रेस लगातार अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांट रही है। हालांकि, किसी भी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक भी आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है। राज्य में 2 फेज यानी 7 और 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। पहले फेज के लिए 17 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

सरकारी नौकरी:UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन; तुरंत करें अप्लाई

ओला ने लॉन्च किया होम बैटरी सिस्टम:AC, फ्रिज भी चला सकेंगे; शुरुआती कीमत 30 हजार रुपए, जानें ये इन्वर्टर से कैसे अलग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *