MP-UP और राजस्थान में तापमान 40°C पहुंचा, लू का अलर्ट:दिल्ली-पंजाब में 40kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फबारी

पिछले 15 दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने तेज गर्मी पर ब्रेक लगा रखा था, लेकिन अब उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र कच्छ, बिहार और झारखंड में इस हफ्ते पारा 40°C पार हो जाएगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में आज धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40kmph तक हो सकती है। उधर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य महाराष्ट्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर तापमान 44°C तक रिकॉर्ड किया गया है। इसके उलट पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: इस हफ्ते 40°C के पार होगा तापमान, 12 से ज्यादा शहरों में 35°C तक पहुंचा पारा पश्चिमी जिलों के अलावा पूर्वी और दक्षिण के 12 से ज्यादा जिलों में रविवार दिन का तापमान 35 से 40°C के बीच दर्ज हुआ। राज्य में अगले 4-5 दिन आसमान साफ रहने और तापमान में 3-4°C तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से भीषण गर्मी का अलर्ट, कई शहरों में पारा बढ़ा; रतलाम में सबसे ज्यादा 41°C तापमान प्रदेश में तेज गर्मी का असर शुरू हो गया है। रविवार को 5 शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। रतलाम में सबसे ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अब भीषण गर्मी पड़ेगी। 16 अप्रैल से हीट वेव यानी, लू का असर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: प्रयागराज दूसरे दिन सबसे गर्म, पारा 40°C के करीब पहुंचा यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच जाएगा। पिछले 48 घंटे की बात करें तो प्रयागराज दूसरी बार सबसे गर्म रहा। शनिवार को 37.6°C और रविवार को 39.8°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

कांकेर में मुठभेड़ में ACM रैंक की महिला-नक्सली ‘रूपी’ ढेर:SCM विजय रेड्डी की पत्नी थी, पुलिस उसे सरेंडर करने कह रही थी, सर्च ऑपरेशन जारी

सेंसेक्स 1500 अंक गिरकर 76,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 450 नीचे, 23,600 पर आया; सरकारी बैंकों के शेयरों में बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *