MP-राजस्थान में 36kmph रफ्तार से हवा चली, ठंड बढ़ी:तमिलनाडु के ऊटी में पारा 0°, हिमाचल में बर्फबारी; 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हिमालय के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। इससे मध्य भारत में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। MP, UP, बिहार, राजस्थान में पारा 2 से 5° तक घट गया है। हिमाचल प्रदेश में 5 दिन तक बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट है। 3 जिले कोल्डवेव की चपेट में रह सकते हैं। वहीं, असम में बने साइक्लोनिक सर्कुलेश से अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम में बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में दो जगहों उधगमंडलम (ऊटी) और सैंडीनल्लाह में गुरुवार को तापमान 0° सेल्सियस पर पहुंच गया। ऊटी में जनवरी की शुरुआत में पारा माइनस 2 डिग्री तक गिर गया था। उधगमंडलम और कंथल, थलाईकुंठा समेत आसपास के कई इलाकों में पाला पड़ा है। कंटेनरों में रखा पानी जम गया, जबकि खुले में खड़ी कारों पर बर्फ जम गई। लोग अपने चार पहिया वाहनों की विंडशील्ड से बर्फ हटाते नजर आए। IMD के मुताबिक देश के बाकी राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा। 15 फरवरी के बाद से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे सभी राज्यों में गर्मी बढ़ेगी। बर्फबारी की 3 तस्वीरें… 8 से 12 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 से 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोहरा छाया रहेगा। साथ ही मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया है। मध्य भारत, पूर्वी भारत के राज्यों में तापमान 2-5 डिग्री तक घटेगा। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: कई शहरों में 36 किमी/घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवा; पचमढ़ी सबसे ठंडा प्रदेश में इंदौर समेत कई शहरों में 34 से 36 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं, फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22° के नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी तापमान घट गया। पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: सर्द हवा से 3 जिलों में रात का 10° से नीचे आया, ठिठुरन बढ़ी उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा से तापमान गिर रहा है। गुरुवार को अजमेर, कोटा, बारां समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे पहुंच गया। 9 फरवरी के बाद ठंड कम होगी। 12-13 फरवरी से राज्य के सभी जिलों में मौसम बदलने और तापमान बढ़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 8 फरवरी से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार; 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 5 दिन तक हल्की बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। 10 फरवरी को मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। ऊना, बिलासपुर और मंडी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: कुछ जिलों में हल्की धुंध, कल से बढ़ेगा तापमान दो दिन बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आज किसी भी तरह का अलर्ट नहीं है। लेकिन कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। 8 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते हल्के बादल छाने की संभावना है। इससे तामपान 3 डिग्री तक बढ़ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 6 जिलों में हल्के कोहरे का अलर्ट, 8 फरवरी से ठंड बढ़ने की संभावना पटना, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 8 फरवरी से हल्की ठंड बढ़ सकती है। कोल्ड-डे जैसे हालत नहीं होंगे। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव होगा। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: 12.8° के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला, 3 दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत 10 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 12.8° के साथ गुमला सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 और 11 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं। 15 फरवरी से झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिख सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अमेरिका में अवैध अप्रवासी भारतीयों को ट्रैकर लगाए:24 घंटे इनकी लोकेशन पर निगरानी; 2363 को डिटेंशन सेंटर में डाला

सरकारी नौकरी:MPESB में 2573 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स करें अप्लाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *