MP में भीषण कोहरा, 50m दूर देखना मुश्किल:यूपी में 4 दिनों में 110 ‌गाड़ियां टकराईं; राजस्थान के 20 शहरों में तापमान 10° से कम

देश के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छा रहा है। मध्य प्रदेश के 12 जिलों में मंगलवार सुबह भीषण कोहरा रहा। इन जिलों में सुबह 8 बजे तक 50 मीटर दूर कुछ भी देखना भी मुश्किल था। राज्य के 16 शहरों में सोमवार को भीषण सर्दी रही। इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। इधर, यूपी के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 35 शहर मंगलवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहे। सड़कों पर 10 मीटर तक देखना मुश्किल है। राज्य में पिछले 4 दिनों में कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में 110 गाड़ियां आपस में टकरा चुकी हैं। इनमें 15 लोगों की मौत हुई है। राजस्थान के जैसलमेर में कोहरे के कारण स्कूल बस और बोलेरो की टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। विजिबिलिटी कम होने से CM भजनलाल शर्मा का हेलिकॉप्टर डीग के पेठा में नहीं उतर पाया।अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक हो गई। राज्य के 20 शहरों में तापमान 20 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ। देशभर से मौसम से जुड़ी तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश : 22 जिलों में कोहरा, ग्वालियर-चंबल में 50 मीटर दूर देखना मुश्किल; भोपाल-जबलपुर में असर ज्यादा मध्य प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के साथ अब घना कोहरा भी छाने लगा है। मंगलवार को 22 जिलों में कोहरे असर देखने को मिला। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के 12 जिलों में सुबह के समय कोहरे के कारण 50 मीटर दूर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। सोमवार को भोपाल और जबलपुर में इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा कोहरे का असर रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान : घने कोहरे की चेतावनी:3 डिग्री तक गिरा तापमान, सीकर का फतेहपुर सबसे ज्यादा ठंडा राजस्थान में कोहरे का असर शुरू हो गया है। सोमवार को राज्य के 6 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। हल्की सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो गई। फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9, लूणकरणसर में 6 और दौसा में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले एक-दो दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार : 22 दिसंबर के बाद कोल्ड वेव का अलर्ट:आने वाले दिनों 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; 30km/h की रफ्तार से चलेगी पछुआ हवा बिहार में कड़ाके की सर्दी के बीच तापमान और गिरने वाला है। राज्य का न्यूनतम तापमान फिलहाल 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से अगले 7 दिनों तक सुबह और शाम के समय तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 30km प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती है। 22 दिसंबर के बाद शीतलहर चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 4 धामों में पारा माइनस 10 डिग्री से नीचे, केदारनाथ में -14 डिग्री पारा; हरिद्वार-ऊधम सिंह नगर में कोहरा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार पाला गिर रहा है, जिससे निचले इलाकों में सर्दी बढ़ गई है। चार धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। केदारनाथ में सोमवार को पारा -14, बद्रीनाथ में -11, गंगोत्री में -13, और यमुनोत्री में -10 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने घाटियों में कहीं-कहीं हल्के कोहरे की संभावना जताई है। ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में मंगलवार सुबह सर्दी के साथ घना कोहरा दिखा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा : दो दिन बाद कोहरे से राहत, आज से सर्द हवाएं चलेंगी; तापमान गिरने से सर्दी बढ़ने की आशंका हरियाणा में दो दिन बाद मंगलवार सुबह घने कोहरे से राहत मिली। सोनीपत, रेवाड़ी, फतेहाबाद, झज्जर और अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहा। सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर में सबसे कम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चरखी दादरी में सबसे अधिक 25.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 16 और 17 दिसंबर को सर्द हवाएं चलेंगी। इससे रात के समय तापमान में गिरावट हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश : 35 शहरों में भीषण कोहरा, आगरा, प्रयागराज सहित 4 शहरों में विजिबिलिटी शून्य; इटावा सबसे ठंडा, पारा 6.6 डिग्री पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में सर्दी बढ़ गई। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, अयोध्या, जौनपुर, मेरठ, गोरखपुर समेत 35 शहर मंगलवार सुबह से कोहरे की चादर में लिपटे हैं। आगरा, प्रयागराज, बरेली और मुरादाबाद में विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। मथुरा में यमुना एक्सप्रेस पर 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। राज्य में सोमवार को कोहरे के चलते 6 सड़क हादसे हुए। इनमें 31 गाड़ियां एक-दूसरे से टकराईं। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

भारत में 43.4% क्रिप्टो निवेश छोटे शहरों से:उत्तरप्रदेश से सबसे ज्यादा 13% निवेशक; आंध्रप्रदेश में 10 में से 6 इन्वेस्टर महिलाएं

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:84,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक फिसला; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *