MP में नवंबर में रिकॉर्ड सर्दी, दिसंबर में और बढ़ेगी:राजस्थान के झुंझुनूं-सीकर में शीतलहर का अलर्ट; हिमाचल के रोहतांग पास में बर्फ की चादर

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसके कारण फिलहाल उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। लेकिन 2-3 दिसंबर के बाद, जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा तब फिर से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इसके असर से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सर्दी तेज होगी। इस दाैरान कई शहरों में शीतलहर चलेगी। इधर राजस्थान में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने झुंझुनूं-सीकर जिलों में 3-4 दिसंबर को शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर मध्य प्रदेश में अबकी बार नवंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ी। भोपाल में पारा 5.2 डिग्री पहुंच गया, जो 84 साल में सबसे कम रहा। 16 दिन शीतलहर चली, जबकि 18 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा सर्दी रही। अब दिसंबर भी ऐसा ही रह सकता है। कई शहरों में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है और कोल्डवेव का अलर्ट है। हिमाचल का रोहतांग पास बर्फ की चादर ओढ़ चुका है, हालांकि 4-5 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं, मनाली समेत राज्य के 15 शहरों का तापमान 5° से डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। राज्यों में मौसम की 3 तस्वीरें… मैप से समझें, राज्यों में मौसम का हाल प्रमुख शहरों का तापमान राज्यों के मौसम की खबरें… राजस्थानः 3 डिग्री तक गिरा पारा, 7 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट राजस्थान में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। सीकर, अलवर, चूरू, श्रीगंगानगर समेत कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। झुंझुनूं और सीकर जिलों में 3 और 4 दिसंबर को शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेशः नवंबर में टूटा 84 साल का रिकॉर्ड, दिसंबर और ठंडा होने की संभावना; 5 डिग्री से नीचे रहेगा पारा मध्य प्रदेश में अबकी बार नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ी। भोपाल में पारा 5.2 डिग्री पहुंच गया, जो 84 साल में सबसे कम रहा। 16 दिन शीतलहर चली, जबकि 18 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं इंदौर में 25 साल में सबसे ज्यादा सर्दी रही। अब दिसंबर भी ऐसा ही रह सकता है और कई शहरों में रात का पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में कोल्ड वेव भी चलेगी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंडः 5-6 दिसंबर को बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में पारा गिरा; हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में धुंध​​ उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में 5-6 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, रविवार से ही पहाड़ी इलाकों में पारा गिर गया है, जिससे सुबह और शाम को सर्दी महसूस हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों के जिले हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध दिखी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: तूफान दितवाह का असर दिखेगा, बादल छाएंगे; गोपालगंज, बेतिया समेत 7 जिलों में घना कोहरा बिहार में सोमवार को तूफान दितवाह का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। वहीं सुबह से गोपालगंज, बेतिया, बेगूसराय समेत 7 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। बीते 24 घंटे में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ किशनगंज सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं औरंगाबाद में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 8 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 0.4 की कमी; फरीदकोट सबसे ठंडा पंजाब और चंडीगढ़ में हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 8 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान 2.0°C फरीदकोट में दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान बठिंडा (27.1°C) का अधिक रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः रोहतांग पास पर 4-5 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; 15 शहरों में 5° से डिग्री से नीचे तापमान हिमाचल के रोहतांग पास बर्फ की चादर ओढ़ चुका है, हालांकि 4-5 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। इस बीच जिला प्रशासन ने रोहतांग पास का मार्ग भी खोल दिया है, जिसे पिछले हफ्ते फिसलन बढ़ने के चलते बंद किया गया था। इस बीच मनाली समेत राज्य के 15 शहरों का तापमान 5° से डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे…रोहित-विराट आज रायपुर पहुंचेंगे:दोनों टीमें आएंगी, कल प्रैक्टिस, 3 दिसंबर को नवा रायपुर के स्टेडियम में मैच; ब्लैक टिकट बेचते दो गिरफ्तार

संसद सत्र से पहले PM मोदी का संबोधन:कहा- कुछ पार्टियां हार पचा नहीं पातीं, सदन में ड्रामा नहीं, डिलीवरी देनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *