मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी MPBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं में टॉप किया है। प्रियल ने 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। वहीं, सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जयसवाल ने 500/500 स्कोर के साथ 10वीं MP बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के साथ-साथ Digi locker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। MP बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला अव्वल रहा है। MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल 76.42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल यानी 2024 में MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। अब से साल में 2 बार होगी MP बोर्ड परीक्षाएं MP बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम घोषित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होगी। संभवतः जुलाई-अगस्त के आसपास यह परीक्षा आयोजित हो सकती है। लेकिन, समय सीमा पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जो छात्र असफल हुए हैं, उनका साल खराब नहीं होगा। वे यह समझें कि यह आखिरी मौका नहीं है। वे साल में दो बार एग्जाम दे सकेंगे। 17 जून से MP बोर्ड परीक्षा दोबारा होगी। ऐसे देखें MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ये खबर भी पढ़ें….
