MLA देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज:हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत; बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने का आरोप, 4 महीने से जेल में हैं विधायक

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि हाईकोर्ट के जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर आज शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। दरअसल, पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। खबर अपडेट हो रही है…

More From Author

इजराइल की सीरिया में सर्जिकल स्ट्राइक, VIDEO जारी:120 कंमाडो ने टनल में 3 घंटे में मिसाइल फैक्ट्री तबाह की, 4 महीने पहले किया ऑपरेशन

CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:पैटर्न में बदलाव, अब 90 मिनट का होगा एग्जाम; डायरेक्ट लिंक से करें रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *