LSG Vs SRH, लखनऊ के लिए करो या मरो मैच:इकाना में हैदराबाद के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा, ट्रैविस हेड के खेलने पर संदेह

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 61वां मैच आज आज लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम (इकाना) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड को कोरोना हो गया है। उनके खेलने पर संदेह है। होस्ट लखनऊ के लिए यह करो या मरो मैच है। अगर लखनऊ यह मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से पूरी तरह बाहर हो जाएंगे। टीम के 11 मैचों में 10 पॉइंट्स हैं और उसके 3 मैच बचे हैं। प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैदराबाद के 11 मैचों में 3 जीत के साथ 6 पॉइंट्स हैं। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। मैच डिटेल्स, 61वां मैच
LSG Vs SRH
तारीख- 18 मई
स्टेडियम- इकाना स्टेडियम, लखनऊ
टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद सिर्फ एक मैच जीती हैदराबाद IPL में अब तक लखनऊ को सिर्फ एक बार रहा सकी है। हैदराबाद और लखनऊ के बीच लीग में अब तक 5 मुकाबले खेले गए। 4 मैच लखनऊ ने जीते और 1 में हैदराबाद को जीत मिली। इकाना स्टेडियम में एक मैच खेला गया। इसे लखनऊ ने 5 विकेट से जीता था। शार्दूल LSG के टॉप विकेट टेकर विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन ने लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, शार्दूल ठाकुर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं। शार्दूल ने 9 मुकाबलों में 12 विकेट लिए हैं। SRH की बल्लेबाजी फेल SRH के पास ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की आक्रामक सलामी जोड़ी है, लेकिन शुरूआती मैचों को छोड़ दिया जाए तो इस जोड़ी ने निराश ही किया है। ऐसे ही ईशान किशन का भी प्रदर्शन रहा। ईशान ने पहले मैच में शतक लगाया, उसके बाद उनक बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई। अभिषेक टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 314 रन बनाए हैं। हर्षल पटेल टीम के टॉप बॉलर हैं। पिच रिपोर्ट
इकाना की पिच पर IPL में स्पिनर्स ही हावी रहे। यहां अब तक कुल 19 IPL मैच खेले गए। 8 मैच में पहले बैटिंग और 10 में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली। एक मैच बेनतीजा भी रहा। ग्राउंड का हाईएस्ट टीम स्कोर 235/6 है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल लखनऊ के खिलाफ बनाया था। वेदर कंडीशन
लखनऊ में सोमवार को काफी तेज धूप और काफी गर्मी रहेगी, हवा भी तेज रहेगी। हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा रहेगी। मैच वाले दिन यहां का तापमान 29 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पॉसिबल प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव। सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, कामिंडू मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी। _____________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गुजरात ने बिना विकेट खोए हाईएस्ट रन चेज किया:राहुल सबसे तेज 8 हजार टी20 रन बनाने वाले भारतीय, सुदर्शन की सिक्स से सेंचुरी; मोमेंट्स-रिकार्ड्स IPL-18 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया। रविवार को रोचक मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखने को मिले। केएल राहुल 8 हजार टी20 रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन बल्लेबाज बने। साई सुदर्शन ने सिक्स से अपनी सेंचुरी पूरी की। शुभमन गिल ने सीजन का 1000वां सिक्स लगाया। पूरी खबर IPL का गणित गुजरात की जीत से प्लेऑफ में पहुंचीं RCB, PBKS:आज हारी तो बाहर होगी लखनऊ; सुदर्शन बने टॉप रन स्कोरर IPL में लीग स्टेज के 60 मैच खत्म हो चुके हैं, 10 मुकाबले बचे हैं और 3 टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इससे दोनों टीमों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी प्लेऑफ में पहुंच गई। पूरी खबर

More From Author

सुप्रीम कोर्ट बोला- भारत धर्मशाला नहीं:जो हर किसी को शरण दे; श्रीलंकाई तमिल नागरिक ने जान का खतरा बताकर पनाह मांगी थी

कांग्रेस बोली- भाजपा ने सिंदूर का सौदा किया:जयशंकर ने हमले से पहले पाकिस्तान को बताया, ये पाप है; केंद्र बोला- ये सरासर गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *