LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन:बढ़ती कीमतों पर हंगामा; कल सरकार ने कहा था- देश में ईंधन की कमी नहीं

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरुवार को सरकार ने सदन में LPG और तेल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कोई कमी नहीं है।

More From Author

चाकूबाजी, मजदूरों की मौत, गौवंश के मुद्दे पर घिरेगी सरकार:77 ध्यानाकर्षण लगाए गए, प्रश्नकाल में फ्लाईऐश और कॉलोनियों का मुद्दा गूंजेगा

सेंसेक्स 1300 अंक गिरकर 74,750 पर आया:निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट, मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *