JEE Mains सेशन 2 रिजल्ट घोषित,24 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल:सबसे ज्यादा 7 स्टूडेंट्स राजस्थान से; Advanced के लिए 93.10 रहा कट ऑफ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार रात 12:30 बजे JEE Main 2025 सेशन 2 के नतीजे जारी कर दिए। रिजल्‍ट के साथ ही एग्‍जाम की फाइनल आंसर की और JEE Advanced के लिए कट-ऑफ भी जारी हो गए हैं। जनवरी और अप्रैल के सेशन को मिलाकर कुल 24 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिला है। पहले सेशन में 14 स्‍टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल मिला था। 24 अभ्यर्थियों में सबसे ज्यादा 7 राजस्थान, 3-3 महाराष्ट्र, तेलंगाना और यूपी, 2-2 प. बंगाल, गुजरात और दिल्ली के हैं। एक-एक कर्नाटक और आंध्र का है। 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में सामान्य वर्ग के 21 अभ्यर्थी हैं। वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर), एससी वर्ग के एक-एक टॉपर अभ्यर्थी को 100 परसेंटाइल मिला है। JEE Mains 2025 के 24 टॉपर्स JEE Advanced के लिए कैटेगरी वाइस कट-ऑफ जारी NTA ने टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स को JEE Advanced के लिए क्‍वालिफाई किया है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के छात्रों के लिए कटऑफ में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट आई है जबकि एससी व एसटी श्रेणी के छात्रों के लिए कटऑफ पिछले साल से करीब एक-एक फीसदी से ज्यादा है। कैटेगरी वाइस कट-ऑॅफ इस तरह है- फाइनल आंसर-की में 11 सुधार हुए, 1 सवाल ड्रॉप, 6 के उत्तर बदले NTA ने नई फाइनल आंसर-की में फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप किया है। 6 प्रश्नों के उत्तर बदले हैं और 4 सवालों में दो विकल्पों को सही माना। फिजिक्स के ड्रॉप किए सवाल के लिए सभी छात्रों को पूरे चार नंबर मिलेंगे। 4 सवालों में दो विकल्पों में से किसी भी एक को चुनने पर पूरे 4 अंक मिलेंगे। जबकि छह प्रश्नों के बदले गए उत्तर विकल्प को चुनने पर चार अंक मिलेंगे। जनवरी में पहले सेशन की फाइनल आंसर-की में भी एनटीए ने 6 सवाल ड्रॉप किए थे। जिस पाली के पेपर में जितने सवाल ड्रॉप हुए, उन्हें प्रति सवाल 4 नंबर मिले। NTA पर लगे सेशन 2 में गड़बड़ी के आरोप JEE Main सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के साथ ही NTA पर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने लगे थे। NTA पहले ही एग्जाम से 12 सवाल ड्रॉप कर चुका है। इसके बाद और 9 सवालों को लेकर स्टूडेंट्स और एक्सपर्ट्स चिंता जता रहे हैं। ऐसे में कुल 21 सवालों के ड्रॉप होने के चांसेज हैं। एक्‍सपर्ट्स ने कहा कि एग्जाम में कुल 90 सवाल होते हैं जिनमें से 75 अटेम्प्ट करने होते हैं। इनमें से अगर 21 सवाल ड्रॉप करके कैंडिडेट्स को 4-4 मार्क्स बांट दिए जाएं तो कॉम्पिटीशन की गुंजाइश खत्म हो जाती है। इस तरह 28% सवाल ड्रॉप होंगे यानी 1 चौथाई से भी ज्यादा सवालों के लिए सभी कैंडिडेट्स को मार्क्स बांट दिए जाएंगे। NTA ने दिया आरोपों का जवाब ऑफिशियल X हेंडल पर NTA ने लिखा, ‘NTA हमेशा एक ट्रांसपेरेंट एग्जामिनेशन प्रोसेस फॉलो करता है। इसलिए जैसे ही प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है कैंडिडेट्स अपने रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी देख सकते हैं। इसी के साथ आंसर की को लेकर जो भी ऑब्जेक्शन उठाएं जाते हैं NTA उन सभी को गंभीरता से देख रहा है।’ NTA ने आगे लिखा कि आंसर की को चैलेंज करने का प्रोसेस फेयर और रिलाएबल सिस्टम है। इस प्रोसेस का उद्देश्य यही है कि कोई गड़बड़ होने पर कैंडिडेट्स को बराबर मौका दिया जा सके। JEE मेन्स सेशन 2 की बात करे तो जो आंसर की अपलोड की गई है वो सिर्फ प्रोविजनल है। अभी फाइनल आंसर की अपलोड नहीं की गई है। फाइनल आंसर की से मैच करके ही स्कोर कैलकुलेट किया जाना चाहिए। प्रोविजनल आंसर की के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना ठीक नहीं है। इसी के साथ NTA ने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी रिपोर्ट से भ्रमित न हो। ऐसी ही और खबरें पढ़ें… 1. JEE Mains सेशन 2 रिजल्‍ट:NTA ने फाइनल आंसर की जारी की, एक घंटे में वेबसाइट से हटाई; रिजल्‍ट का इंतजार जारी NTA ने आज शाम JEE Mains सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी की, जिसे एक घंटे बाद ही वेबसाइट से हटा लिया है। NTA ने इसका कोई कारण भी स्‍पष्‍ट नहीं किया है। एग्‍जाम का रिजल्‍ट भी आज ही जारी होना है जिसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। कैंडिडेट्स अभी भी रिजल्‍ट और कट-ऑफ के इंतजार में हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. JEE Mains में 28% सवालों में गलती के आरोप: स्टूडेंट्स-पेरेंट्स का फूटा गुस्सा; आंसर की ऑब्‍जेक्‍शन से NTA कमा सकता है 261 करोड़ NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 अप्रैल को JEE मेन्स 2025 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

ऑनलाइन ब्यौरे की पड़ताल में खुलासा:डीजी पवनदेव की संपत्ति 5 साल में 525 फीसदी बढ़ी, डीजीपी के पास सिर्फ 1 मकान

नवा रायपुर में बनेगा 271 करोड़ का NIFT:फैशन एक्सपर्ट बनेंगे छत्तीसगढ़ के युवा, सब्यसाची जैसे मशहूर डिजाइनर्स इन्हीं संस्थानों से निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *