IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद:13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड खराब

मुंबई इंडियंस रविवार को 300 IPL मैच खेलेने वाली पहली फ्रेंचाइजी बनने वाली है। वानखेड़े में सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा। MI पिछले 13 साल से IPL में अपना पहला मैच हार रही है। दूसरी ओर कोलकाता की टीम वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 2 मैच ही जीत सकी है। मुंबई 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) की चैंपियन है। पिछले 5 सीजन से टीम खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, KKR ने 2012, 2014 और 2024 में खिताब जीते हैं, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा और टीम 8वें स्थान पर रही।

More From Author

‘शादीशुदा महिला की सहमति से फिजिकल-रिलेशन बनाना रेप नहीं’:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को सही माना, युवक को बरी किया

रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन:बेटे गौतम सिंघानिया ने मुखाग्नि दी; पद्म भूषण से सम्मानित, वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *