IPL का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। चेपॉक स्टेडियम में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी। चेन्नई ने अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर को डेब्यू कैप सौंपी। पंजाब ने कोई बदलाव नहीं किया। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद। इम्पैक्ट: जैमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बरार।
