IPL में 11वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में CSK ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। टीम से फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल पिच पर हैं। विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हुए, अंशुल कम्बोज ने उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। दुबे ने ही तीसरे ओवर में उनका कैच छोड़ा था। मैच का स्कोरकार्ड
