IPL का 20वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में MI ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। मुकाबला शाम 7.30 शुरू होगा। मुंबई ने 2 बदलाव किए। दीपक चाहर और अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे को मौका मिला। RCB ने भी एक बदलाव किया। जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी प्लेइंग-11 में शामिल हुए। मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 RCB: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा। इम्पैक्ट: जैकब बेथेल, वेंकटेश अय्यर, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव। MI: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट: शेरफन रदरफोर्ड, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा, राज बावा।
