IND vs SL चौथा विमेंस टी-20 आज:सीरीज में 3-0 से आगे है भारत, शेफाली वर्मा 2 फिफ्टी लगा चुकीं; रेणुका को 4 विकेट

भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस शाम 6.30 बजे से होगा। इंडिया विमेंस ने सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसलिए टीम अब आखिरी 2 मुकाबलों में एक्सपेरिमेंट कर सकती है। भारत की शेफाली वर्मा सीरीज की टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 2 फिफ्टी लगाकर 157 रन बनाए हैं। वहीं तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 4-4 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज हैं। श्रीलंका से कविषा दिलहारी 3 विकेट ले चुकी हैं। 10 हजार रन के करीब मंधाना दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी। श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविषा दिलहारी, मालकी मदारा, इनोका राणावारी, मालशा स्नेहानी और निमाषा मीपागे। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज
मई 2026 में विमेंस का टी-20 वर्ल्ड कप होना है। 12 टीमों का टूर्नामेंट इंग्लैंड में होगा। वनडे वर्ल्ड कप की विजेता इंडिया विमेंस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार है। उसे देखते हुए टी-20 सीरीज भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही अहम है। तीसरे टी-20 में शेफाली की मैच विनिंग पारी
तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को तीसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। रेणुका ठाकुर ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। भारत ने 13.2 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 42 गेंद पर 79 रन बनाए। रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। दूसरे टी-20 में वैष्णवी शर्मा को 2 विकेट
विशाखापट्टनम में 23 दिसंबर को दूसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सका। वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। इंडिया विमेंस ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं। पहले टी-20 में 8 विकेट से जीता भारत
विशाखापट्ट्नम में ही 21 दिसंबर को पहला टी-20 खेला गया। श्रीलंका 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। विष्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। भारत ने 14.4 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

More From Author

कार्लसन ने गुस्से में कैमरामैन को धक्का दिया, VIDEO:5 बार के चेस चैंपियन वर्ल्ड रैपिड में रूस के आर्टेमिएव से हारे

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:भूपेश और कथावचक धीरेंद्र भिड़े, कोयला खदान में बवाल, ट्रेन में युवक की लाश, कड़ाके की ठंड, VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *