IND vs SA दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में:शुभमन बाहर, ऋषभ पंत कप्तानी करेंगे, रेड्डी को मौका संभव; साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में खेला जाएगा। बरसापारा स्टेडियम में मुकाबला रेगुलर टाइम से आधे घंटे पहले सुबह 9 बजे शुरू होगा। टॉस सुबह 8.30 बजे होना है। साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया पर घरेलू कंडीशन में 13 महीने के अंदर दूसरी बार क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराई थी। साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी सीरीज जीत 25 साल पहले मिली थी। शुभमन गिल इंजरी के कारण नहीं खेल सकेंगे, उनकी जगह ऋषभ पंत भारत की कप्तानी करेंगे। हेड टु हेड में साउथ अफ्रीका आगे भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए, भारत ने 16 और साउथ अफ्रीका ने 19 में जीत दर्ज की, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहे। वहीं, भारत ने अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 टेस्ट खेले, जिनमें से 11 जीते और 6 गंवाए। वहीं, 3 मुकाबले ड्रॉ रहे। सिराज भारत के टॉप विकेट टेकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल 2025 में टीम के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने इस साल 9 मैचों में 5 शतक लगाकर 983 रन बना दिए हैं। हालांकि, वे आज का मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। उनके बाद रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। वहीं मोहम्मद सिराज 41 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं। गिल दूसरे टेस्ट से बाहर गिल दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। BCCI ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वे कोलकाता टेस्ट में गर्दन में ऐंठन की वजह से पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदें खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद वे मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके थे। गिल की जगह साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल या नीतीश रेड्डी में से किसी एक को मौका मिल सकता है। मुल्डर ने सबसे ज्यादा रन बनाए साउथ अफ्रीका के लिए 2025 में वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी भी लगाई थी। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज 22 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज बने हुए हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर/नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश।

More From Author

अल-फलाह की लैब से केमिकल्स बाहर ले जाने का शक:रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली; आंतकियों ने मेडिकल पढ़ाई की आड़ में केमिकल जुटाया था

मीडिया ने ममदानी से पूछा- ट्रम्प को तानाशाह मानते हो:अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हां कह दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *