IND vs ENG तीसरा टेस्ट, इंग्लैंड 2 रन आगे:राहुल की सेंचुरी, जडेजा-पंत की फिफ्टी; चौथे दिन का खेल कुछ देर में

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज चौथे दिन का खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 2 रन की बढ़त बना ली है। जैक क्रॉली और बेन डकेट नाबाद हैं। तीसरे दिन भारत की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाई। इंग्लैंड से क्रिस वोक्स ने 3 और बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने भी पहली पारी में 387 रन ही बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज। इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

More From Author

मेकाहारा में 90 करोड़ से ज्यादा की मशीनें एक्सपायर:महीनेभर में 133 मरीजों ने बिना बताए छोड़ा हॉस्पिटल, 46 ने LAMA लिया, 52 मौतें

शेयर बाजार के लिए 15 जुलाई की तारीख अहम:ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए, 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *