IND-SA-वनडे…रायपुर स्टेडियम आने-वालों के लिए रूट तय:नवा रायपुर में भारी वाहनों को नो-एंट्री, पानी-टिफिन-सिक्के ले जाना बैन, जाम से बचने पार्किंग गाइडलाइन पढ़िए

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज दूसरा वनडे दोपहर डेढ़ बजे से नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट लवर की सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक दूसरे जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि भीड़ और जाम की स्थिति न बने। इसके साथ ही स्टेडियम में कुछ सामानों को लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें पानी की बोतल, टिफिन, सिक्के सहित कई अन्य चीजें शामिल हैं। इन सामानों के साथ आने पर दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टेडियम की पार्किंग व्यवस्था कैसी होगी और कौन-कौन से सामान लाना पूरी तरह बैन है इस रिपोर्ट में पढ़िए:- पहले पढ़िए किन रास्तों से पहुंचे स्टेडियम नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री बैन क्रिकेट मैच के दौरान आने-जाने में आसानी और सुरक्षा के लिए नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गों पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। किसी भी परेशानी से बचने के लिए ड्राइवर दूसरे रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुलिस ने रूट प्लान और स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री को लेकर नियम बनाए हैं और एक सलाह जारी की है। इसमें उन सामानों की लिस्ट शामिल है जिन्हें स्टेडियम में लाना मना है। अगर किसी दर्शक के पास ऐसा सामान मिला तो उसे अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ……………………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… भारत-साउथ अफ्रीका वनडे…दोनों टीमें आज प्रैक्टिस करेंगी: रोहित-विराट को देखने उमड़ी भीड़, कल मैच; PM की सुरक्षा में तैनात 2,000 पुलिसकर्मी रोके गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सोमवार को रांची से एक ही चार्टर्ड फ्लाइट से रायपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

भारत को क्यों नहीं मिल रहा रूस से सस्ता तेल:अमेरिका, सऊदी और UAE से खरीद बढ़ी; ट्रम्प की धमकी या कोई और वजह

मुसलमानों को मथुरा-ज्ञानवापी पर दावा छोड़ देना चाहिए:ये हिंदुओं के लिए मक्का-मदीना जैसे; ASI के पूर्व अधिकारी बोले- हिंदू भी हर मस्जिद के पीछे न पड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *