IND-SA मैच-भारत ने 20 वनडे के बाद टॉस जीता:पहले गेंदबाजी करेगी, सुंदर की जगह तिलक वर्मा को प्लेइंग-11 में मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम ने 20 वनडे के बाद टॉस जीता है। कप्तान केएल राहुल ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी चोट के कारण बाहर हैं। जबकि रायन रिकेल्टन और ओटनील बार्टमैन की वापसी हुई है। भारत और साउथ अफ्रीका की टीम यहां पहली बार वनडे में आमने-सामने हैं। मौजूदा स्थिति में दोनों टीमें 1-1 से बराबर हैं। टीम इंडिया को टेस्ट में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा, अब वनडे सीरीज दांव पर है। इसके अलावा, दांव पर है विराट कोहली की शतकों की हैट्रिक। वे 2018 में यह कारनामा कर चुके हैं। अब देखना यह है कि कोहली वनडे में दूसरी बार शतकों की हैट्रिक बना पाते हैं या नहीं। हालांकि, डॉ. YS राजशेखर रेड्‌डी स्टेडियम में कोहली के आंकड़े कोहली के शतक की संभावनाएं बढ़ा देते हैं। कोहली इस मैदान पर 97.83 के औसत से बल्लेबाजी करते हैं। विराट ने यहां खेले 7 मैचों में 3 शतक लगाए हैं यानी कि हर दूसरा दूसरे मैच में शतक। कोहली ने यहां 3 शतक और 3 अर्धशतक के सहारे 585 रन बनाए हैं। कोहली के पास दूसरी बार हैट्रिक सेंचुरी लगाने का मौका
विराट कोहली ने रांची और रायपुर में शतक लगाए हैं। अगर वे आज विशाखापट्टनम में शतक लगाते हैं, तो यह दूसरा मौका होगा। जब वे लगातार तीन पारियों में शतक लगाएंगे। इससे पहले विराट ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और पुणे में शतकीय पारियां खेली थीं। अभी तक सिर्फ बाबर आजम ने ही वनडे में दो बार शतकों की हैट्रिक लगा पाए हैं। भारतीय टीम के पास 9वीं सीरीज जीतने का चांस
वनडे क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 60 मैच खेले गए। 28 में भारत और 31 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। इस दौरान एक मुकाबला बेनतीजा रहा। सीरीज के मामले में जरूर टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक 15 वनडे सीरीज खेली गईं। 6 में साउथ अफ्रीका और 8 में भारत को जीत मिली। 2005 में एक सीरीज ड्रॉ भी रही थी। दोनों ने 2023 में आखिरी वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भी भारत ने 2-1 से जीता था। हमारी ताकत: कोहली ने पिछले दो मैचों में शतक लगाए
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टीम के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने दोनों मुकाबलों में शतक लगाकर 237 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान केएल राहुल हैं। उन्होंने 126 रन बनाए हैं। वहीं कुलदीप यादव 5 विकेट लेकर टीम के टॉप गेंदबाज हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा। साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ऐडन मार्करम , मैथ्यू ब्रीट्जकी, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी।

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:रोमानिया में मर्सिडीज हवा में उड़ती हुई दो गाड़ियों के ऊपर से निकली, ड्राइवर के कंट्रोल खोने से हादसा हुआ

महिला टीचर ने ASI पति को जमकर पीटा:अंबिकापुर में नशे में धुत होकर पहुंचा था घर, बेटी को पीटने लगा,तो पत्नी ने की पिटाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *