IND-NZ पांचवां टी-20; भारत टॉस जीतकर बैटिंग कर रहा:अभिषेक शर्मा ने छक्के से खाता खोला, बॉल बदली गई

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का 5वां मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। इंडिया ने एक ओवर में बिना नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। जैकब डफी पहला ओवर डाल रहे हैं। अभिषेक ने तीसरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम का खाता खोला। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा- हम ओस में अपने गेंदबाजों को टेस्ट करना चाहते हैं। भारतीय टीम में 3 बदलाव हुए हैं। अक्षर पटेल, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने भी 4 बदलाव किए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी टी-20 मुकाबला है। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है। यह मुकाबला विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए बेहद अहम है। अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं। ऐसे में उन पर न केवल रन बनाने का दबाव होगा, बल्कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी भी मजबूत करनी है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह। न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिल एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवोन जैकस, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

More From Author

कजाकिस्तान की रायबकिना ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया ओपन जीता:सबालेंका को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया, 3 साल पहले फाइनल हारी थीं

छत्तीसगढ़ इवनिंग बुलेटिन:120 फीट ऊंचाई पर ड्रामा, गर्लफ्रेंड को बचाने बॉयफ्रेंड ने किया सुसाइड..शादी सीजन में घटा सोने-चांदी का कारोबार,VIDEO में 10 बड़ी खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *