IDBI बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 26% बढ़ा:कमाई सालाना आधार पर 15% बढ़कर ₹39,958 करोड़ रही, ₹2.10 प्रति शेयर डिविडेंड देगा बैंक

जनवरी से मार्च 2025 तक IDBI बैंक ने कुल ₹9,035 करोड़ की कमाई की। इस कमाई में से बैंक ने 5,840 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट जैसे कामों में खर्च किए। इसके बाद बैंक के पास 2,051 करोड़ रुपए मुनाफा के रूप में बचा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 1,628 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार यह 26% बढ़ा है। क्या नतीजे उम्मीद से अच्छे हैं? वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा मार्केट विश्लेषकों की उम्मीद से बेहतर रहा है, यानी बैंक ने इस बार बेहतर काम किया है। नतीजों में आम आदमी के लिए क्या? बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 2.10 रुपए डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों को देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है। नॉन परफॉर्मिंग एसेट या NPA क्या है? जब कोई व्यक्ति या संस्था किसी बैंक से लोन लेकर उसे वापस नहीं करती, तो उसे बैड लोन या नॉन परफॉर्मिंग एसेट या NPA कहा जाता है। यानी इन लोन्स की रिकवरी की उम्मीद काफी कम होती है। नतीजतन बैंकों का पैसा डूब जाता है और बैंक घाटे में चला जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक अगर किसी बैंक लोन की किस्त 90 दिनों तक यानी तीन महीने तक नहीं चुकाई जाती है, तो उस लोन को NPA घोषित कर दिया जाता है। अन्य वित्तीय संस्थाओं के मामले में यह सीमा 120 दिन की होती है। बुक को क्लियर करने के लिए बैंकों को ऐसा करना होता है। बीते एक साल में शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा? रिजल्ट के बाद IDBI बैंक का शेयर 2.65% चढ़कर 82.56 रुपए पर बंद हुआ। बैंक का शेयर बीते एक महीने में 6.25% और 6 महीने में 1.46% चढ़ा है। वहीं एक साल में 10% गिरा है। बैंक का शेयर इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 7% चढ़ा है। IDBI बैंक की देश में 2,000 से ज्यादा ब्रांच इंडस्ट्रियल डेव्हलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI बैंक), बैंकिंग और फाइनेंशियल स‌र्विसेज प्रोवाइड करता है। भारत सरकार ने इस बैंक को 1964 में स्थापित किया था। इसका हेड क्वार्टर मुंबई में है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) राकेश शर्मा हैं। IDBI बैंक की देश में 2,000 से ज्यादा ब्रांच और 3,300 से ज्यादा ATMs हैं।

More From Author

छत्तीसगढ़ में कई जगह तेज बारिश के साथ ओले गिरे:गर्मी से राहत लेकिन धान की फसल को नुकसान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

फ्रांस-स्पेन-पुर्तगाल में बिजली गुल:एयरपोर्ट-मेट्रो बंद, मोबाइल नेटवर्क ठप, यूरोप के इलेक्ट्रिकल ग्रिड में खराबी; लाखों लोगों पर असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *