IPL 2025 का आज आखिरी डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) खेला जा रहा है। दिन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं और CSK पर जीत टॉप-2 में उनकी जगह पक्की कर देगी। यह मैच GT का आखिरी लीग मैच भी होगा। गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा और वे वापसी करने के लिए उत्सुक होंगे। वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉन्वे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
