GATE 2026 एग्‍जाम शेड्यूल जारी:IIT गुवाहाटी ने जारी किए डेट्स, पेपर्स और शिफ्ट स्‍लॉट, रिजल्‍ट 19 मार्च को

इंड‍ियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी, गुवाहाटी ने GATE 2026 की डिटेल्‍ड पेपर-वाइज एग्‍जाम लिस्‍ट जारी कर दी है। इंस्टीट्यूट ने टाइमटेबल में डेट्स, पेपर कोड और शिफ्ट अलॉटमेंट की जानकारी भी जारी की है। जो कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल gate2026.iitg.ac.in पर विजिट कर पूरी डिटेल्‍स चेक कर सकते हैं। परीक्षा 7 से 15 फरवरी तक, रिजल्‍ट 19 मार्च को GATE 2026 अगले साल 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। हर दिन 2 सेशन में परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए अपने पेपर की टाइमिंग ध्यान से चेक कर लें। परीक्षा का रिजल्‍ट 19 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। GATE 2026 आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी, जिसके लिए आवेदन की लास्‍ट डेट 28 सितंबर थी। लेट फीस के साथ अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 9 अक्टूबर थी। IIT गुवाहाटी ने जानकारी दी थी कि इस बार GATE परीक्षा की डेट को UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा की डेट को ध्‍यान में रखकर तय किया जाएगा ताकि दोनों परीक्षाएं क्‍लैश न हों। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिली जो दोनों परीक्षाएं देना चाहते हैं। कुल 30 विषयों के लिए GATE 2026 GATE 2026 कुल 30 पेपर्स के लिए आयोजित किया जाएगा। ये पेपर्स इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, विज्ञान और आर्किटेक्चर सब्‍जेक्‍ट्स से जुड़े हैं। परीक्षा में MCQ, MSQ और NAT प्रश्न शामिल होंगे। GATE स्कोर तीन साल तक वैलिड रहता है और IITs, NITs, IISc के एडमिशन और PSUs में भर्ती के लिए उपयोग होता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एग्‍जाम सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारियों के लिए GATE 2026 वेबसाइट समय समय पर चेक करते रहें। शेड्यूल अभी देखने के लिए यहां क्लिक करें —————— ये खबरें भी पढ़ें… DUSU जॉइंट सेक्रेट्री दीपिका झा पर सांकेतिक कार्रवाई: 2 महीने के लिए सस्‍पेंड, मगर क्‍लासेज के लिए यूनिवर्सिटी आ सकेंगी; प्रोफेसर को थप्‍पड़ मारा था दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी DUSU की जॉइंट सेक्रेट्री और ABVP नेता दीपिका झा को 2 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। झा पर बीआर अंबेडकर कॉलेज के प्रो. सुजीत कुमार को थप्पड़ मारने का आरोप था। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने सोमवार, 17 नवंबर की शाम को यह कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

टॉप नक्सली लीडर हिड़मा मारा गया:76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड; गृह मंत्री शाह ने ऑपरेशन टीम से बात की

ढाका में 10 घंटे फंसे भारतीय तीरंदाज:हिंसा की रात बिना सुरक्षा लोकल बस से भेजे गए; घटिया धर्मशाला में ठहराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *